फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनीमाजरा पार्षद के घर घूसा चोर, सीसीटीवी कैद हुई घटना

मनीमाजरा पार्षद के घर घूसा चोर, सीसीटीवी कैद हुई घटना

Wed, 24 Jan 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा पार्षद के घर घूसा चोर, सीसीटीवी कैद हुई घटना
फोटो सहित
विज्ञापन

मनीमाजरा पार्षद के घर घुसा चोर, सीसीटीवी में कैद
31 दिसंबर को बुद्धिराजा की दुकान से सवा लाख रुपये उड़ा ले गए थे चोर
आम शहरी, दुकानदार और व्यापारियों के बाद अब जनप्रतिनिधि निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
आम शहरी, दुकानदार और व्यापारियों के बाद अब जनप्रतिनिधि भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं। चोर मंगलवार सुबह पार्षद जगतार सिंह जग्गा के घर में घुस गए। गोविंदपुर के मकान नंबर 1119/2 में रहने वाले जगतार सिंह ने बताया कि तड़के साढ़े पांच बजे गेट से चढ़कर एक चोर अंदर दाखिल हुआ। आंगन में पड़े सामान को उठाने के बाद चोर शौचालय बनवाने के लिए वहां रखी टूटियां उठा लीं। इसके बाद वॉशबेसिन से टूटियां निकालने के लिए उसे तोड़ने लगा तो उनकी आंख खुल गई। उन्होंने जैसे से आंगन की लाइट जलाई चोर हाथ में पकड़ी टूटियां लेकर भाग गया। यह सारी वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी में कैद है। पार्षद ने बताया कि उनके घर के बाहर आंगन में लगभग 70 हजार की नई टूटियों के अलावा अन्य कीमती सामान और तीन गाड़ियां खड़ी थीं।
इसकी सूचना मिलने पर सुबह थाना प्रभारी कर्मचंद पुलिस टीम के साथ पार्षद के घर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि के घर चोर घुस आ रहे हैं तो आम लोगों की सुरक्षा किस तरह होगी। लोगों का कहना है पुलिस भी ध्यान नहीं देती। अगर रात में बराबर पेट्रोलिंग हो तो चोरों को भी पुलिस का खौफ रहेगा।
विज्ञापन

उधर, जगतार सिंह जग्गा का कहना कि यह कैसी पुलिस व्यवस्था है कि पिछले दो महीनों से दुकानों के ताले तोड़े जा रहे है। 31 दिसंबर को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्धिराजा की दुकान के अंदर घुसकर सवा लाख रुपये चोरी कर ले गए। यहीं नहीं, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले जा रहे हैं। शहर में लगातार दुकान में चोरियां हो रही हैं। गोविंदपुर स्थित हाईवेयर की दुकान में तीन दिन के अंतराल में दो बार चोरी हो चुकी है। पार्षद का कहना कि वह बुधवार को भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के साथ डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा से मिलकर मनीमाजरा की कानून व्यवस्था सुधारने और पुलिस कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed