फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ठरवा को हरा बसौला की टीम बनी चैंपियन

ठरवा को हरा बसौला की टीम बनी चैंपियन

Sun, 19 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
ठरवा को हरा बसौला की टीम बनी चैंपियन
ठरवा को हरा बसौला की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

-दो दिवसी अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप एवं रस्साकशी टूर्नामेंट का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
गांव जसवंतगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला द्वारा आयोजित दो दिवसीय अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप एवं रस्साकशी प्रतियोगिता में बसौला की टीम ने ठरवा को हराकर चैंपियन बनी। पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता बसौला की टीम को 31 हजार की नकद राशि एवं टीम के सदस्यों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने रस्साकशी मेें प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाली जसवंतगढ़ की टीम को 7100 रुपये की राशि व समस्त सदस्यों को सम्मानित किया। जबकि रस्साकशी में दूसरे स्थान पर रहने वाली रत्तेवाली टीम को 5100 रुपये व मेडल देकर सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री ने कबड्डी में ठरवा की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार व मेडल और कर्णपुर की टीम को 15 हजार की नकद राशि और टीम के सदस्यों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बसौला के हरमिन्द्र को बेस्ट ऑलराउंडर के लिए 3100, बसौला के कोचर जसविन्द्र को 3100, ठरवा के मनु बेस्ट रेडर को भी 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

इससे पहले परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नई खेल नीति बनाई है। इसके तहत ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ और 2.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सरकारी नौकरियों भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि पानीपत में 1 करोड़ इनाम की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसी प्रकार हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम में एक करोड़ की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई थी। उन्होंने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला को सुझाव देते हुए कहा है कि वह खेल नर्सरी स्थापित करें। प्रदेश के हर जिले में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने सोसायटी को अपने कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने अपने विचार रखते हुए कहा है हरियाणा में मुख्यमंत्री ने नई खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने गांव जसवंतगढ़ में विकास कार्य के लिए अपने कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक व स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह सोसायटी 2010 में स्थापित की गई थी। तब से लेकर हर वर्ष कबड्डी एवं रस्साकशी कप गांवों में आयोजित करवा रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरिंदर मलिक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान योगेन्द्र शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन बल सिंह राणा, पंचकूला मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा, बरवाला के सरपंच बलजिंद्र गोयल, गुरचरण भरैली, अमरीक, जगदीश कश्यप, गौतम राणा, परमजीत राणा, सुरेंद्र शर्मा, रोशन लाल नगल, जसवंतगढ़ के सरपंच कमालुद्दीन, पूर्व सरपंच रज्जाक, सोसायटी के महासचिव एनडी शर्मा, बहादर सैनी, राज सिंह दहिया, हरिपाल राणा, विजय कुमार राणा, डीके राणा और सुखचैन अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed