{"_id":"5a0f45994f1c1bc45b8b6d01","slug":"191510950297-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से बनेगा टॉयलेट व डिस्क्रिमिनेशन सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से बनेगा टॉयलेट व डिस्क्रिमिनेशन सेल
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से बनेगा टॉयलेट और एंटी डिस्क्रिमिनेशन सेल
- पुलिस की ओर से ट्रांसजेंडर्स के लिए शुरू किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर
- ट्रांसजेंडर्स स्टूडेंट्स की फीस माफ करने के मुद्दे पर नहीं हो सका फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी में जल्द ही ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग से टायलेट और एंटी डिस्क्रीमीनेशन सेल बनाया जाएगा। इस पर कमेटी ने मंजूरी दे दी है। एडीसी राजीव गुप्ता के साथ शुक्रवार को ट्रांसजेंडर्स के साथ हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीयू में पढ़ रहे ट्रांसजेंडर्स स्टूडेंट्स के लिए मेस में अलग से टेबल और हॉस्टल में बेडरूम की व्यवस्था करने को लेकर चर्चा हुई। कमेटी ने इस पर जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर वाइस चांसलर को भेजने के लिए कहा है। ताकि इस पर काम शुरू हो सके।
इसके अलावा पीयू में पढ़ रहे ट्रांसजेंडर्स स्टूडेंट्स की फीस माफ करने को लेकर चल रहे मुद्दे पर कोई अहम फैसला नहीं हो सका। लेकिन ट्रांसजेंडर्स स्टूडेंट्स को पोस्ट मैट्रिक स्कीम में आवेदन करने के लिए कहा गया है। ताकि इसका लाभ उन्हें मिल सके।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पुलिस की ओर से ट्रांसजेंडर्स के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के साथ अवेयरनेस और सेंसेटाइजेशन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रांसजेंडर्स के लिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाने को लेकर फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इस बार चंडीगढ़ कार्निवल में करेंगे अवेयर
एडीसी के साथ हुई मीटिंग में ट्रांसजेंडर्स ने यह मुद्दा उठाया कि लोगों को अवेयर करने की जरूरत है। इसके लिए ट्रांसजेंडर्स ने अवेयरनेस कैंप लगाने के लिए जगह मांगी थी। जिस वजह से चंडीगढ़ कार्निवल में ट्रांसजेंडर्स को अलग से कैंप लगाने की जगह दी जाएगी। ताकि वह लोगों को अवेयर कर सकें।
बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के ऑनलाइन फार्म में अलग से जेंडर कॉलम
ट्रांसजेंडर्स के लिए बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के ऑनलाइन फार्म में अलग से जेंडर कॉलम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आधार कार्ड में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए यूआईडीआई को ट्रांसजेंडर्स का डाटा इक्ट्ठा करने के लिए कहा गया है। ताकि ट्रांसजेंडर्स के आधार कार्ड में अलग से जेंडर कॉलम तैयार किया जा सके।