फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Tigers beat Kaithal Panthers by 144 runs

चंडीगढ़ टाइगर्स ने कैथल पैंथर्स को 144 रनों से हराया

Mon, 04 Apr 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 04 Apr 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Tigers beat Kaithal Panthers by 144 runs
पंचकूला सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शाट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-19 क्रिकेट लीग चैंपियनशिप के तीसरे दिन चंडीगढ़ टाइगर्स ने कैथल पैंथर्स को 144 रनों के अंतर से जबरदस्त शिकस्त दी।
विज्ञापन

 

पहले मैच में चंडीगढ़ टाइगर्स की टीम ने 230 रनों का बड़ा स्कोर कैथल पैंथर्स के सामने रखा। लेकिन पैंथर्स टीम के खिलाड़ी 56 रन पर ढेर हो गए। वहीं दूसरे मैच में पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन लॉयंस ने अंबाला चैंलेंजर्स को 56 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन

 

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से प्रथम अश्विन कुमार गुप्ता अंडर 19 लीग का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और मंगलवार को फाइनल मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फाइनल में हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि होंगे। जबकि अतिरिक्त एडवोकेट जनरल एवं हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता संदीप मोदगिल विशेष अतिथि होंगे।


मुकाबले का स्कोर
रविवार को चंडीगढ़ टाइगर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 230 रन बनाए। वैभव शर्मा ने 52, राहुल चौधरी ने 48, युवराज सिंह गिल ने 42, त्रेयक्ष बाली ने 34, प्रदीप सांगवान 15 (नॉटआउट) रहे।

 

कमल यादव ने 41 रन देकर 4, वैभव शर्मा ने 23 रन देकर 2, तपन शर्मा ने 17 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कैथल पैंथर्स की टीम 14.3 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट हो गई। नवसीरत सिंह 14, विनय राणा ने 11 रन बनाए। अरमान सिंह ने 15 रन देकर 5, त्रेयक्ष बाली ने 34 रन देकर 2, वैभव एवं राहुल चौधरी ने एक-एक विकेट झटका।


 वहीं पंचकूला जिला क्रिकेट एसोसिएशन लॉयंस ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। मोहित खरब 53, क्षतिज शर्मा 52, अलंकृत कंबोज 31, अमन ने रन बनाए।

लक्ष्य बेहल ने 20 रन देकर 2, नवनीत सिंह ने 36 रन देकर 2, शुभम भार्गव ने 42 रन देकर 2, राहुल ने 31 रन देकर 1 विकेट झटका। जवाब में अंबाला चैलेंजर्स की टीम 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई।

 

नवनीत सिंह 46, शुभम भार्गव ने 21 रन बनाए। मोहसिन जाफरी ने 25 देकर 3, अरुण जगलान ने 16 रन देकर 2, हिमांशु गौतम ने 17 रन देकर 1 एवं मनदीप भारद्वाज ने 12 देकर 1 विकेट झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed