फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कई किसानों के खेतों में लगी आग, गेहूं के फाने जलकर हुए राख

कई किसानों के खेतों में लगी आग, गेहूं के फाने जलकर हुए राख

Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कई किसानों के खेतों में लगी आग, गेहूं के फाने जलकर हुए राख
बरवाला। भरैली-बेहड़ा मार्ग, डेराबस्सी मार्ग पर स्थित एकेआर पैलेस के पीछे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लड़के के साथ लगते कई किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। इससे कई किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल, भूसे के लिए खड़ फाने व गन्ने की फसल तथा सफेदे के पेड़ जल गए। बरवाला के किसान राजमोहन पुत्र महीपाल ने बताया कि बरवाला-डेराबस्सी मार्ग के नजदीक उनके खेतों में जैसे ही आग लगने की उन्हें सूचना मिली तो वे अपने खेतों की ओर भागे, उन्होंने देखा कि उनके खेतों में खड़ी गेहूं व गन्ने की फसल तथा सफेदे के पेड़ों में आग की लपटें चढ़ रही थी। इस घटना की सूचना उन्होंने बरवाला पुलिस चौंकी व अलीपुर स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी। देखते ही देखते यह आग भरैली-बेहड़ा मार्ग तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ लगते किसानों के खेतों में भी पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कस्बा बरवाला व भरैली के काफी संख्या में किसान व लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। कई किसानों ने बड़ी सूझबूझ से ट्रैक्टरों से गेहूं के खेतों की बुहाई कर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि आग पर काबू पाना बड़ा मुश्किल था। सूचना पाते ही बरवाला पुलिस व अलीपुर तथा पंचकूला से दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो यह आग पूरे बरवाला कस्बे को अपनी चपेट में ले लेती। इस आगजनी की घटना में राजमोहन की गेहूं की चार एकड़ फसल व सफेदे के पेड़, अमी सिंह के आधे एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल। वहीं जौनी, जयदेव, नरेश, रामसिंह, राजपाल, तरसेम आदि किसानों के खेतों में भूसा बनाने के लिए गेहूं के फाने जलकर राख हो गए लेकिन आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लगा कि आग कैसे लगी जबकि बिजली विभाग के द्वारा खेतों वाले बिजली के फीडरों पर फसल कटाई के समय में बिजली सप्लाई बंद की हुई है। वहीं, बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि आग लगने की घटना की पुलिस की ओर से गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed