फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   उपल ब् धयों के लिए कॉ रिडोर तैयार

उपल ब् धयों के लिए कॉ रिडोर तैयार

Mon, 18 Mar 2019 02:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
उपल ब्
धयों के  लिए कॉ रिडोर तैयार
पीयू की उपलब्धियों को संभालने के लिए कॉरिडोर तैयार
विज्ञापन


- सभी विभागों को चिट्ठी लिखकर अद्भुत उपकरणों को कॉरिडोर भेजे को कहा
- साइंस विभागों के पास सर्वाधिक उपलब्धियां

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पिछले 125 वर्षों में जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं उन्हें कॉरिडोर में रखा जाएगा। यह कॉरिडोर पूरी तरह तैयार हो गया है। सभी विभाग अध्यक्षों को चिट्ठी लिखी गई है कि वह अपनी अपनी उपलब्धियों को कॉरिडोर के लिए भेजें। अप्रैल में एक साथ सभी उपलब्धियां इस कॉरिडोर में नजर आएंगी।

यह योजना वीसी प्रो. राजकुमार के दिमाग की उपज है। उनका मानना है कि कोई भी अतिथि आए तो उसे एक ही छत उपलब्धियां दिखाई जाएं। हर विभाग में पहुंच पाना संभव नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू की सैफ लैब के ऊपर कॉरिडोर तैयार हो गया। गैलरी के अलावा चार अन्य कमरे भी इसके लिए आवंटित किए गए हैं। सैफ लैब निदेशक प्रो. एसके मेहता ने सभी विभाग अध्यक्षों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि विभाग की अद्भुत उपलब्धि के बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। साथ ही किसी विभाग ने उपकरण या मशीनें तैयार की हैं वह भी यहां रखी जाएंगी। पेटेंट आदि की जानकारी भी यहां मिल पाएगी। साथ ही पीयू का पूरा इतिहास भी यहां नजर आएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल तक कॉरिडोर में सभी चीजें दिखने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed