{"_id":"5c89673bbdec2256d2129aad","slug":"181552508731-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूम में वोट डालेंगे शहर के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूम में वोट डालेंगे शहर के मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार पोलिंग बूथ पर गर्मी से निपटने के भी इंतजाम
चुनाव आयोग ने की ठंडे पानी के साथ शेड की भी व्यवस्था
पिछले साल के मुकाबले बूथों की संख्या में भी 70 का इजाफा
40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है चंडीगढ़ में 19 मई को तापमान
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़।
सिटी ब्यूटीफुल में लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। तब शहर लू की चपेट में होगा। तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा। ऐसे में मतदाताओं को गर्मी से बचाने के लिए बूथों की संख्या आयोग ने बढ़ा दी है। ताकि लोग आसानी से वोट डाल सकें।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा का कहना है कि इस बार खासतौर पर ध्यान रखा गया है कि एक ही परिवार के लोगों को अलग-अलग पोलिंग बूथों पर न जाना पड़े। 2014 की तुलना में इस बार शहर में 70 अधिक बूथ बनाए गए हैं। 2014 में 527 पोलिंग बूथ थे जबकि इस बार 597 हैं। 212 बूथ संवेदनशील हैं। इन पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे बूथों पर लगती है भीड़
जानकारों की मानें तो तापमान ज्यादा होने पर लोग दोपहर 2 बजे के बाद घरों से नहीं निकलते हैं। सुबह 11-12 बजे तक तो मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें लगती हैं। लेकिन दोपहर 2 से 4 बजे तक मतदान केंद्रों में भीड़ न के बराबर होती है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
19 मई को 40 डिग्री रह सकता है तापमान
चंडीगढ़ में 19 मई को अधिकतम तापमान 2018 में 41 डिग्री रहा है। जबकि 2017 में 39.7 डिग्री। 2016 में 41.9 डिग्री रहा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी 19 मई को तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा।