{"_id":"5c5de3c3bdec22736b5ea316","slug":"181549657027-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी पहुंचे नगर निगम कमिश्नर आफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी पहुंचे नगर निगम कमिश्नर आफिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों ने घेरा कमिश्नर ऑफिस
कहा, तीन महीने के लिए रखा गया था, एक महीने में ही बाहर कर दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम को नगर निगम कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत रखे गए सफाई कर्मचारियों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि एक महीना काम कराने के बाद शुक्रवार शाम को आने से मना कर दिया गया। इन सभी 50 कर्मचारियों ने दिन में काम किया, लेकिन जब वे शाम को आए तो कहा गया कि उन्हें काम पर नहीं रखा जाएगा। इस पर कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पर पहुुंच गए।
इसके बाद नगर निगम के कार्यवाहक कमिश्नर संजय कुमार झा से सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने मुलाकात की। उस समय सभी कर्मचारी कमिश्नर कार्यालय के बाहर जमा थे। चड्ढा ने बताया कि 50 सफाई कर्मचारियों को तीन महीने के लिए रखा गया, लेकिन अब उन्हें निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों से बात हुई तो कहा गया कि बजट न होने के कारण काम पर नहीं रखा जा सकता। चड्ढा ने कहा कि शनिवार को बैठक के बाद रणनीति बनाकर संघर्ष तेज किया जाएगा। इन सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत दिन रात काम किया। रात में भी शहरों के विभिन्न भागों में काम किया। अब निकाला जा रहा है।