{"_id":"5c1e9839bdec2256eb0d13c1","slug":"181545508921-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 35 निवासियों को टूटी फुटपाथ पर चलने से हो रहा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 35 निवासियों को टूटी फुटपाथ पर चलने से हो रहा हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे पड़े फुटपाथ से हादसों का खतरा
-सेक्टर-35 में घरों के बाहर गैस पाइप लाइन डालने के लिए हुई थी खुदाई
-कंपनी ने सही ढंग से नहीं करवाई गड्ढे की भरपाई, अब हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-35 में गैस कंपनी की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए सड़क के साथ-साथ फुटपाथ भी खोद दिया गया। यहां पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को सही ढंग से भरा नहीं गया। इस वजह से ये हादसे के कारण बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैस कंपनी ने पाइप लाइन डालने के लिए फुटपाथ को सही ढंग से नहीं बनाया। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
हाउस नंबर 3435 निवासी रिया कक्कड़ ने बताया कि उनके घर के बाहर गड्ढा बन गया है। पैर रखने पर टाइल नीचे बैठ रही हैं। हो सकता है ये और नीचे बैठ जाएं। घर से बाहर रात में गिरने का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर टाइल धंसने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे सेक्टर का यही हाल है। घरों के बाहर जगह-जगह मिट्टी पड़ी है। सड़क पर पहले ही पार्किंग की वजह से कम स्पेस है। यहां पर मिट्टी के कारण सड़क और कम हो गई है। सेक्टर की अंदरूनी सड़कों से एक समय में दो गाड़ियां गुजर नहीं सकतीं। सेक्टर निवासियों का कहना है कि जब इस बारे में कंपनी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि नगर निगम को मरम्मत के लिए पैसे दिए जा चुके हैं।