फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लूट के चार आरोपी बरी

लूट के चार आरोपी बरी

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
लूट के चार आरोपी बरी
शिकायतकर्ता पहचानने से मुकरा, लूट के चारों आरोपी बरी
विज्ञापन

- पिछले साल मौलीजागरां में देर रात लूटे थे दो मोबाइल और कैश
- शिकायतकर्ता के सामने नहीं कराई थी लूटे गए सामान की रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कालोनी नंबर-4 निवासी तीन लोगों से पिछले साल फरवरी में दो मोबाइल, कैश समेत अन्य सामान लूटने के मामले में जिला अदालत ने पंचकूला निवासी चार युवकों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इससे पहले मामले में शिकायतकर्ता और आई विटनेस ने अदालत में आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया था। बरी होने वालों में पंचकूला राजीव कॉलोनी निवासी इरफान (18), ललित (19), अरुण कुमार उर्फ नानू (21) और दिनेश कुमार (22) शामिल हैं। चारों के खिलाफ मौलीजागरां थाना पुलिस ने राम मिलन की शिकायत पर आईपीसी की धारा 395 और 412 के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में कालोनी नंबर-4 निवासी राम मिलन (41) ने कहा था कि वह वेटर का काम करता है और 19 फरवरी 2017 की देर रात करीबन 2.30 बजे वह साथी मंगल कुमार और आलोक के साथ मौलीजागरां से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें 6 से 7 लड़कों ने जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

युवकों ने उससे उसका मोबाइल और 5600 रुपये लूट लिए, वहीं आलोक से उसका मोबाइल और 120 रुपये लूट लिए थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस कंटोल रूम पर दी। इस पर मौली जागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने राम मिलन की शिकायत के आधार पर केस दर्ज अगले दिन इस केस में उक्त चारों युवकों को गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष के वकील अमरजीत सिंह के अनुसार केस में शिकायतकर्ता राम मिलन और चश्मदीद उसके दोनों साथियों ने चारों आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से रिकवरी भी शिकायतकर्ता और चश्मदीदों के सामने नहीं करवाई थी। इसके चलते अभियोजन पक्ष अदालत में केस साबित नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed