फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   450 करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट को मंजूरी

450 करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट को मंजूरी

Fri, 30 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
450 करोड़ के बिजली प्रोजेक्ट को मंजूरी
गुरुग्राम में बिजली क्षेत्र के विकास को 450 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

- दिल्ली में बिजली मंत्री पीयूष गोयल व सीएम मनोहर लाल के साथ हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने गुरुग्राम में बिजली क्षेत्र के विकास व आधुनिकीकरण के लिए 1350 करोड़ रुपये की योजना के अंतर्गत 450 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत 272 करोड़ रुपये की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है।
केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा और खान राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार देर रात नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय काम किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से जारी रखा जाएगा और केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से दिए गए बिजली सुधार के सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा कि हरियाणा में पिछले वर्ष सभी प्रकार का तकनीकी व वाणिज्यिक नुकसान केवल 05 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा राज्य में बिजली उत्पादन व बिजली वितरण क्षेत्र, दोनों लाभ में चल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली कटों में 75 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि देश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को गति देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed