फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   181 students of NIFT Panchkula received their degrees.

Panchkula News: निफ्ट पंचकूला के 181 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
181 students of NIFT Panchkula received their degrees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), पंचकूला के 181 यूजी और पीजी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की गई। निफ्ट के सभी 20 कैंपस का संयुक्त दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के 3793 विद्यार्थियों को डिग्री मिली। समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव, निफ्ट की महानिदेशक तनु कश्यप, आईएएस सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। निफ्ट पंचकूला के कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) अमनदीप सिंह ग्रोवर, सीएसी प्रो. (डॉ.) राखी वाही प्रताप, कोर्स कोऑर्डिनेटर और फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न उपलब्धियां हासिल कीं। समारोह में विद्यार्थियों को बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस, निफ्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर और अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed