फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   180 delegates from different countries will see the beauty of Yadavindra Garden

Panchkula News: विभिन्न देशों के 180 प्रतिनिधि यादविंद्रा गार्डन की देखेंगे रंगत

Wed, 15 Mar 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
180 delegates from different countries will see the beauty of Yadavindra Garden
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों की कड़ी में 31 मार्च को विभिन्न देशों के लगभग 180 प्रतिनिधि प्रसिद्ध यादविंद्रा गार्डन की ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू होंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए यादविंद्रा गार्डन रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल और उपायुक्त महावीर कौशिक ने यादविंद्रा गार्डन में विदेशी प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किए जाने वाले रात्रि भोज की तैयारियों का जायजा लिया। चंडीगढ़ में 31 मार्च को आयोजित होने वाली जी-20 की दूसरी एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के उपरांत सभी प्रतिनिधि पिंजौर के चिक्कन गांव का दौरा करेंगे और वहां हरियाणा सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में लागू की गई नवीनतम तकनीकों के साथ-साथ किसानों के कल्याण और उनकी आय को दोगुना करने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed