फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18-year-old fraudster Saraf arrested

18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला सराफ गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
18-year-old fraudster Saraf arrested
पंचकूला। नकली सोना रखकर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो साल से फरार आरोपी को पिंजौर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी मढ़ावाला उप निरीक्षक प्रताप सिंह और उसकी टीम ने आरोपी दीपक राय वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राय वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा (ज्वेलर) वासी बद्दी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पांच दिसंबर 2017 को बैंक मैनेजर ने आरोपी सरोज, निर्मला देवी, विजय कुमार, दीपक वर्मा निवासी वार्ड नंबर दो शीतल पुरी बद्दी सोलन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। चारों आरोपियों ने नकली गोल्ड रखकर 18 लाख का लोन लिया था। एक साल तक पैसे नहीं देने के बाद बैंक गारंटर ने सभी के आवास पर दौरा किया। दौरा करने के बाद गहनों की जांच कराई गई। पिंजौर पुलिस ने सभी पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से दबिश दी जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दीपक वर्मा का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed