{"_id":"656f8200babc764d510e0f14","slug":"18-thousand-cash-and-goods-stolen-by-breaking-car-window-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7094-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार का शीशा तोड़कर 18 हजार की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार का शीशा तोड़कर 18 हजार की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 में कार का शीशा तोड़कर 18 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, अभिलाषा शर्मा और भावना शर्मा ने बताया कि वे सेक्टर-4 एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वे अपनी कार से सेक्टर-11 मार्केट पहुंचीं थीं।
कार पार्क करते समय उन्हें आवाज सुनाई दी। दोनों कार से बाहर उतरीं और कार को चेक करने लगी। तभी उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूट हुआ है। चोर उनकी कार से टिफिन बॉक्स, ऑफिस बैग चोरी करके ले गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में 18 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।