फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पहचानता कोई नहीं पर उसकी कला के सैकड़ों दीवाने

पहचानता कोई नहीं पर उसकी कला के सैकड़ों दीवाने

Fri, 21 Dec 2018 02:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पहचानता कोई नहीं पर उसकी कला के सैकड़ों दीवाने
पहचानता कोई नहीं लेकिन उसकी कला के हैं सैकड़ों दीवाने
विज्ञापन


- पिंक पैंथर के मेसकोट में डासिंग और मिमिक्री के माध्यम से लोगों का करते हैं मनोरंजन
- प्रो कबड्डी लीग में हर अंतराल पर विवेक को अपनी कला प्रदर्शन के लिए मिलते हैं महज पांच मिनट
- ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दस दिनों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं मुंबई के विवेक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में राज कपूर का प्रभावी किरदार तो आपको याद होगा। उन्होंने किस तरह एक जोकर बनकर लोगों का दिल जीत लिया। ऐसे हीं एक शख्स पिछले दस दिनों से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रो कबड्डी लीग के दौरान बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की मिमिक्री कर लोगों को हंसा रहे है, लेकिन पर्दे के पीछे का उसका चेहरा अब तक कोई देख नहीं पाया है। वह कौन है और कहां से आया है। यह कोई नहीं जानता। इस लीग के दौरान मैच के हर अंतराल में लोगों को हंसाने के लिए उन्हें महज पांच मिनट का समय मिलता है। इतने कम समय में भी खेल प्रेमी उसकी कला के कायल हो जाते हैं। पिंक पैंथर के मेसकोट में घूमने वाले इस शख्स का नाम विवेक है और वह मुंबई का रहने वाला है। विवेक महज 21 साल का है। 2017 से वह मेसकोट पहनकर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी मिमिक्री के अभिषेक बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक फैन हैं। तभी तो बुधवार को अभिनेता अभिषेक बच्चन उनकी डांसिंग और मिमिक्री से इतने प्रभावित हुए कि विवेक की जमकर तारीफ की। इस दौरान विवेक ने बताया कि आठ किलो वजनी इस कास्ट्यूम को पहनने वाले व्यक्ति को ही मेसकोट कहा जाता है।

पैसों की कमी ने बना दिया मिमिक्री आर्टिस्ट
कभी शाहरुख तो कभी सन्नी देओल की मिमिक्री कर लोगों का दिल जीतने वाले विवेक को डासिंग में कैरियर बनाना था, लेकिन पैसों की कमी और जरूरत ने मेसकोट में दर्शकों को हंसाने वाले डासिंग और मिमिक्री आर्टिस्ट बना दिया। विवेक ने बताया कि यहां तक के सफर को पूरा करने में उसकी मदद उसके दोस्त अंकित ने की। जब पैसों की जरूरत पड़ी तो विवेक ने अपने दोस्त अंकित को बताया। जिसके बाद उसने काम बताया लेकिन उस समय मुझे मालूम नहीं था कि काम क्या है। फिर अंकित ने बताया कि तुम्हें मेसकोट पहनकर डांस और मिमिक्री के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने की बात कही। मेसकोट क्या होता है, तब मुझे इसकी जानकारी तक नहीं थी। विवेक ने बताया कि उसे बस इतना पता था कि लोगों को हंसाना है और उनका मजाक करना है। जो कि उसे शुरू से पसंद था इसलिए अंकित के प्रस्ताव पर विवेक तुरंत राजी हो गया और उसकी इसी अदा को खेल प्रेमी पसंद करते हैं।
विज्ञापन


पहली बार में मिली निराशा
विवेक ने बताया कि पहली बार जब वह हैदराबाद में दर्शकों का मनोरंजन करने गया तो उसे बहुत निराशा मिली। उसे लगा कि उससे नहीं हो पाएगा। लेकिन उसके बाद उसने मेसकोट के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाई और अगले दिन जब परफार्म किया तो सब खुश हो गए। विवेक ने बताया कि पहले उसने यह काम मजबूरी में चुना था लेकिन अब उसे इस काम से इतना प्यार है कि अब वह कोई भी मौका नहीं छोड़ते। पिछली बार तीन महीने कबड्डी लीग में विवेक ने ही लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसकोट के बिना मिले अभिनेता तो जाहिर करूंगा इच्छा
इससे पहले विवेक ‘बनजा मेरी जीएफ’ एलबम के गाने में भी डांसर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह इसलिए डांस शो में नहीं जा रहे क्योंकि अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है। विवेक के अनुसार उन्हें एक्टिंग का भी शौक है। सभी अभिनेता जल्दबाजी में उनसे मिलते है। लेकिन जिस दिन वह किसी अभिनेता से मेसकोट के बिना मिले तो वह फिल्मों में रोल के प्रति उनके सामने अपनी इच्छा जरूर जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed