फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खुद के गानों पर बैन लगा तो दूसरे के गाने गा गए मनकीरत

खुद के गानों पर बैन लगा तो दूसरे के गाने गा गए मनकीरत

Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खुद के गानों पर बैन लगा तो दूसरे के गाने गा गए मनकीरत

विज्ञापन
अपने गीतों पर बैन लगा तो दूसरे सिंगर्स के गाने गा गए मनकीरत
सिंगर हंसराज हंस समेत अन्य गायकों के गीत गाए तो फैंस हुए नाराज
एक दो गीत गाने की कोशिश की तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर बंद कराए
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम, पीयू प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली



फोटो---

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू में आगाज कार्यक्रम की स्टार नाइट हुई। सिंगर मनकीरत औलख तय समय पर पहुंचे। लेकिन जादू नहीं चल सका। कारण मनकीरत औलख के अपने गीतों पर पहले ही आपत्ति लगा दी गई थी। ऐसे में एक दो गीत को छोड़कर उन्होंने ज्यादातर गीत दूसरे सिंगर्स के गाने गाए। एक दो गाना उन्होंने अपना गाने की कोशिश भी की तो पुलिस की मदद से फौरन बंद करा दिए गए। जाते-जाते मनकीरत बोल गए कि मेरे गानों पर तो पाबंदी लगा दी है, फिर क्या गाऊं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ।
सिंगर मनकीरत औलख लगभग नौ बजे स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने खोटे सिक्के चलदे देखे...मुंडा बदनाम हो गया... गाने गाए तो युवाओं ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हंसराज हंस का
विज्ञापन

गाना दिल चोरी साड्डा हो गया...गाया। इसके बाद युवाओं ने दूसरे गाने की फरमाइश कर दी। पीछे पीछे औंदा मेरी चाल वेखदा आईं वे..मेरा लौंग गवाचा गीत गाया। इसके बाद तो भीड़ छंटने लगी। इस बीच उन्होंने बिछड़ी यार गाना सुनाया। दूसरे सिंगर्स के गाने सुनकर युवाओं ने मनकीरत से खुद के गीत गाने को कहा। तो मनकीरत को कहना पड़ा कि मेरे ज्यादातर गाने तो यहां पहले ही बैन कर दिए गए हैं, क्या गाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमुश्किल एक घंटा वह स्टेज पर रुक पाए। कुछ चुटकुले तो कुछ कहावतें सुनाईं और यूहीं समय पूरा किया। पौने दस बजे दर्शक और कम हो गए।

गन व अफीम प्रमोशन के गाने गाए तो आइसा ने किया विरोध, बंद करवाए गाने
मनकीरत के जिन गानों पर यहां गाने पर बैन लगाया गया था उन्हीं गानों को गा दिया। चंडीगढ़ सारा गैंगलैंड बनया, तू आखदीं ऐ जट्टी पिंड गेड़ा मार जा...इस गाने को सुनते ही आइसा के अध्यक्ष विजय कुमार ने विरोध कर दिया। वहीं बैठे डीएसपी को फोन लगाया। हंगामा बढ़ता कि पुलिस ने गाना बंद करवा दिया। उसके बाद अफीम प्रमोशन का भी एक गाना गाया तो उसका भी विरोध हो गया।
पुलिस अधिकारियों से अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि जिन गीतों पर आपत्ति थी वे सिंगर ने गा दिए हैं, ऐसे में आयोजक और सिंगर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे सिंगर के गाने गाकर गए हैं। जब स्टूडेंट काउंसिल के अकाउंट से रकम निकली है तो उन्हें गाने भी बेहतर मिलने चाहिए थे लेकिन गलत सिंगर का चयन कर लिया गया। उन्होंने पीयू प्रशासन से भी पैसे आवंटन की जांच की मांग की। प्रोग्राम में हिसार के एमपी दुष्यंत सिंह चौटाला भी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया और विद्यार्थियों से कहा कि वह यहां से अच्छी चीजें सीखकर आगे बढ़ें।

प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की
भीड़ शुरूआत में खूब थी लेकिन गाने के बोल पसंद नहीं आए तो वह छंटने लगी। प्रवेश को लेकर कई गेटों पर धक्का मुक्की हुई। स्टेज नीचा होने के कारण पीछे खड़े लोगों को सिंगर मनकीरत दिखाई ही नहीं दिए।
चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस
सिंगर मनकीरत के कई गानों पर बैन था। कई दिन से स्टूडेंट लीडर भी विरोध कर रहे थे। उन्होंने कह दिया था कि बैन गाने गाए गए तो हंगामा होगा। बवाल होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी। खुद डीजीपी भी जायजा लेने पहुंचे थे। यही कारण रहा कि बवाल नहीं हो पाया।

नहीं पहुंचे एसएफएस के पदाधिकारी
स्टार नाइट कार्यक्रम में न तो प्रेसीडेंट कनुप्रिया पहुंची और न ही एसएफएस के कोई पदाधिकारी। उन्होंने पहले ही लिखित में दे दिया था कि स्टार नाइट कार्यक्रम में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने भी मनकीरत औलख के विवादित गानों पर बैन लगाने की मांग की थी। यही कारण रहा कि उन्होंने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed