फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दूसरी काउंसलिंग पर सर्वर डाउन , स्टूडेंट्स रहे परेशान

दूसरी काउंसलिंग पर सर्वर डाउन , स्टूडेंट्स रहे परेशान

Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दूसरी काउंसलिंग पर सर्वर डाउन , स्टूडेंट्स रहे परेशान
11वीं में दाखिले को दूसरी काउंसलिंग आज भी होगी
विज्ञापन

कई स्कूलों पर सर्वर रहा डाउन, स्टूडेंट्स रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 11वीं के दाखिले के लिए सोमवार को शुरू हुई दूसरी काउंसलिंग मंगलवार को चली। स्टूडेंट्स ने स्कूल पहुंचकर अपने फार्म भरे। कई स्कूलों में सर्वर डाउन होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसे सीट अलाट नहीं हुई, वह इसमें अप्लाई करने पहुंचा। पहले दिन 39 सरकारी स्कूलाें में स्टूडेंट्स आवेदन करने पहुंचे।

कुछ केंद्रों पर समय पर नहीं चली साइट्स
दूसरी काउंसलिंग के दौरान कुछ सेंटरों पर समय पर शिक्षा विभाग की वेबसाइट नहीं चली। इससे स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीएमएसएसएस-33, 47 सहित कई स्कूलों में दो घंटे तक वेबसाइट ठप रही। स्टूडेंट्स से आवेदन फार्म 12 बजे के बाद लिया गया। अमन शर्मा ने बताया कि वेबसाइट नहीं चलने से दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन


यह है शेड्यूल
-स्कूल और स्ट्रीम में बदलाव करने के इच्छुक छात्रों को 16 व 17 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
-पहली बार एडमिशन के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को 16 और 17 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडमिशन के लिए पहली बार अप्लाई करने वाले छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन फार्म की हार्ड कापी सुबह 8.30 से दोपहर 1.45 बजे तक निर्धारित स्कूलों तक पहुंचानी होगी।
- छात्रों की योग्यता अनुसार उन्हें स्ट्रीम व स्कूल अलॉट होंगे। इसकी लिस्ट 23 जुलाई सुबह 11बजे जारी होगी।
- छात्र 24 और 25 जुलाई को अलाट स्कूलों में सुबह 9 से दापेहर एक बजे तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed