फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंडो-स् विस ट्रेनिंग सेंटर की 140 सीटों के लिए 1085 छात्रों ने दी परीक्षा

इंडो-स् विस ट्रेनिंग सेंटर की 140 सीटों के लिए 1085 छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
इंडो-स्
विस ट्रेनिंग सेंटर की 140 सीटों के लिए 1085 छात्रों ने दी परीक्षा
इंडो-स्विस ट्रेनिंग सेंटर की 140 सीटों के लिए 1085 ने दी परीक्षा
विज्ञापन


रविवार को आयोजित हुई परीक्षा, डिप्लोमा कोर्सेज के लिए काफी क्रेज

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित सीएसआईआर-सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स आर्गनाइजेशन के अंतर्गत आने वाले इंडो स्विस ट्रेनिंग सेंटर का एंट्रेस टेस्ट हुआ। कुल 140 सीट के लिए 1085 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी। आईएसटीसी इलेक्ट्रानिक्स व मेक्निकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स की 55 सीटे हैं, जबकि मेकाट्रोनिक्स एंड इंडस्ट्रियल आटोमेशन और डाई एंड माउल्ड मेकिंग के एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए 15-15 सीटे हैं। प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह जसवाल ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स करने के बाद स्टूडेंट का भविष्य सुरक्षित है। पासिंग आउट बैच के सभी स्टूडेंटों को बड़ी कंपनियों में अच्छी नौकरी मिल चुकी है। इन कंपनियों में टाइटन, बजाज, एटल्स, हेवैल्स, हीरो, सैम्संग सहित अन्य शामिल हैं।

सीएसआईओ के डायरेक्टर प्रो. आरके सिन्हा ने बताया कि पिछले कुछ समय से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कमी आई है, मगर आईएसटीसी में लगातार आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि आईएसटीसी की उच्च श्रेणी की ट्रेनिंग है। यहां पर प्रैक्टिक्ल नॉलेज के साथ समय के मांग के मुताबिक स्टूडेंट को पढ़ाया और सिखाया जाता है। आईएसटीसी की स्थापना 1963 में स्विस फाउंडेशन की मदद से की गई थी। उस समय भारत का उद्योग नवजात काल में था। उद्योगों की मशीनों के निर्माण, संचालन और उनके रखरखाव के लिए काफी संख्या में कुशल कारीगरों की जरूरत थी। इन जरूरतों को ध्यान में इसकी स्थापना की गई। यहां से निकले कई छात्र विश्व स्तर पर बस गए हैं। कई तो ऐसे हैं, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में सफल उद्यमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed