फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पटियाला के कॉलेज ने की स्कॉलरशिप फंड में घपलेबाजी

पटियाला के कॉलेज ने की स्कॉलरशिप फंड में घपलेबाजी

Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पटियाला के कॉलेज ने की स्कॉलरशिप फंड में घपलेबाजी
एससी स्कॉलरशिप में घपले की शिकायत पर जांच के आदेश
विज्ञापन

पटियाला के निजी कालेज का मामला, शुरुआती जांच में सामने आई घपलेबाजी
विद्यार्थियों को फीस लेकर नहीं दी रसीद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पटियाला के एक निजी कॉलेज की ओर से एससी स्कॉलरशिप के फंड में घपले की शिकायत मिली थी। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में विजिलेंस को जांच केआदेश दिए हैं।

आयोग केचेयरमैन राजेश बाघा ने बताया कि पटियाला के एक निजी कॉलेज के बीएड व ईटीटी स्टूडेंट्स ने कमीशन को शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि कॉलेज एससी वर्ग के विद्यार्थियों से गैरकानूनी तौर पर फीस वसूल रहा है। दाखिला मुफ्त करने का प्रचार कर विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी की गई है। इस तरह केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से मिले एससी स्कॉलरशिप फंड में भी घपलेबाजी की गई है। बाघा ने बताया कि शुरुआती पड़ताल जिला कल्याण अधिकारी, पटियाला ने कॉलेज जाकर की, जिसमें पाया गया कि विद्यार्थियों से 39,950 रुपये सालाना फीस ली गई थी, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं दी गई। इसी तरह एससी वर्ग के स्टूडेंट्स से 6930 रुपये फीस केलिए गए, उन्हें भी कोई रसीद नहीं दी गई। एक जांच डायरेक्टर, शिक्षा विभाग की ओर से भी करवाई गई थी। बाघा ने बताया कि आयोग के सीनियर वाइस चेयरमैन राज सिंह और मेंबर प्रभ दयाल की ओर से की गई जांच में भी फंड में घपलेबाजी साबित हुई है, जिसकेबाद आयोग ने कल्याण विभाग को इस मामले की जांच विजिलेंस से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed