फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 IPS and one PPS officer transferred in Punjab

पंजाब में फेरबदल: 17 आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारी का तबादला, मुख्यमंत्री की कोर टीम में चार युवा पीसीएस शामिल

Fri, 15 Apr 2022 10:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 15 Apr 2022 10:15 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने चार युवा पीसीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोर टीम में शामिल किया है। वहीं 17 आईपीएस व एक पीपीएस अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया है।

विज्ञापन
17 IPS and one PPS officer transferred in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से 17 आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया। बदले गए अधिकारियों में तीन आईजी स्तर के अधिकारी हैं, जबकि इस आदेश के तहत उन सात आईपीएस अधिकारियों को भी नियुक्ति प्रदान कर दी गई है, जिन्हें 7 अप्रैल को जारी तबादला आदेश के बाद प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था।

विज्ञापन


इन अधिकारियों में 1997 पंजाब कॉडर के नौनिहाल सिंह, 2003 पंजाब कॉडर के सुखचैन सिंह, 2010 पंजाब कॉडर के पाटिल केतन बलीराम, 2012 पंजाब कॉडर के अमनीत कौंडल, 2014 पंजाब कॉडर के दीपक पारीक, सचिन गुप्ता और सतिंदर सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारियों में नौनिहाल सिंह को आईजी परसोनल लगाते हुए आईजी पीएपी-2 व डिजास्टर मैनेजमेंट जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोपड़ रेंज के आईजी अरुण कुमार मित्तल को बदलकर आईजी क्राइम बीओआई पंजाब चंडीगढ़, सुखचैन सिंह को आईजी मुख्यालय (पंजाब) चंडीगढ़, डीआईजी एजीटीएफ पंजाब गुरप्रीत सिंह भुल्लर को डीआईजी रोपड़ रेंज, डीआईजी परसोनल एस. भूपति को डीआईजी जालंधर रेंज, राहुल एस. को डीआईजी प्रशासन पंजाब चंडीगढ़, जगदाले निलांबरी को डीआईजी साइबर क्राइम पंजाब, पाटिल केतन बालीराम को एआईजी ट्रेनिंग (पंजाब) चंडीगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एआईजी परसोनल-1 गौरव गर्ग को बदलकर एआईजी क्राइम बीओआई पंजाब चंडीगढ़, एआईजी परसोनल-2 अखिल चौधरी को बदलकर एआईजी परसोनल-3 पंजाब चंडीगढ़, अमनीत कौंडल को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़, कंवरदीप कौर को एआईजी परसोनल-2 पंजाब चंडीगढ़, दीपक पारीक को एआईजी परसोनल-1 पंजाब चंडीगढ़, सचिन गुप्ता को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब, वरुण कुमार को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब, सतिंदर सिंह को कमांडेंट आईएसटीसी कपूरथला, नरिंदर भार्गव को एआईजी क्राइम बीओआई लुधियाना और पीपीएस अधिकारी हरकमल प्रीत सिंह जोकि एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस तैनात थे, को कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है।


मुख्यमंत्री की कोर टीम में चार युवा पीसीएस शामिल
पंजाब सरकार ने चार युवा पीसीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोर टीम में शामिल किया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार बलाचौर के एसडीएम दीपक रोहिला, श्री आनंदपुर साहिब के एसडीएम केशव गोयल, बस्सी पठाना के एसडीएम यशपाल शर्मा और धारकलां के एसडीएम जगनूर सिंह ग्रेवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया है। राज्य सरकार ने मनकंवल सिंह चहल और कृपाल वीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यभार से मुक्त कर दिया है। मनकंवल सिंह इस्टेट अधिकारी (आवास) गमाडा एसएएस नगर और कृपाल वीर सिंह उप निदेशक खेल एवं युवा सेवाएं के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed