फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   17 boxes of liquor recovered, accused sent on remand

Panchkula News: 17 पेटियां शराब बरामद, आरोपी रिमांड पर भेजा

Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
17 boxes of liquor recovered, accused sent on remand
मोहाली। आबकारी विभाग ने नाकाबंदी के दौरान कार चालक को शराब की 17 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम ठाकुर निवासी जगतपुरा फेज-11 के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फेज-11 थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सहायक कमिश्नर आबकारी शोक चल्होत्रा और आबकारी आफिसर मोहाली दीवान चंद के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर ने सेक्टर-48 जगतपुरा के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। टीम ने होंडा सिटी कार चालक को रोका। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की पेटियां बरामद हुई। उसके खिलाफ पंजाब आबकारी एक्ट-1914 के तहत उल्लंघन करने के लिए पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed