फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16831 LED lights will be installed on A and B roads of the city

Panchkula News: शहर की ए और बी सड़कों पर लगेंगी 16831 एलईडी लाइट

Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
16831 LED lights will be installed on A and B roads of the city
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला वासियों को धनतेरस और दिवाली का तोहफा देते हुए शुक्रवार को सेक्टर-8/ 5 की डिवाइडिंग रोड से पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों की एनर्जी एफिसियंट एलईडी लाइटों से बदलने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से शहर की ए और बी सड़कों पर कुल 16831 एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी और यह कार्य तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के बटन दबाने के साथ ही सड़क एलईडी लाइट्स की रोशनी से जगमगा उठी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ए और बी रोड पर एक हजार एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों को 20 वाॅट की स्ट्रीट एलईडी लाइटों से लेकर 200 वाॅट की एलईडी फ्लड लाइटों से बदला जाएगा। इन लाइटों के बदलने से जहां पहले से ज्यादा रोशनी मिलेगी, वहीं स्ट्रीट लाइटों के बिजली के बिलों पर जो खर्च निगम की ओर से किया जाता था। वह घटकर 50 प्रतिशत रह जाएगा और उस राशि का प्रयोग अन्य विकास कार्यों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी की ओर से इन एलइडी लाइटों के लिए पांच साल की वारंटी दी गई है।
विज्ञापन

शहर को जगमग करने के लिए जो एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी उनमें 200 वाॅट की 655 एलइडी फल्ड लाइट्स, 150 वॉट की 100 एलइडी फल्ड लाइट्स, 120 वाॅट की 795 एलइडी फल्ड लाइट्स, 120 वाॅट की 1381 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, 90 वाॅट की 1200 स्ट्रीट एलइडी, 60/72 वाॅट की 1500 स्ट्रीट एलइडी, 45 वाॅट की 4080 स्ट्रीट एलइडी, 36 वाॅट की 6120 स्ट्रीट एलइडी और 20 वाॅट की 1000 स्ट्रीट एलईडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप नगर निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, एसडीओ अजय गौतम, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, सोनिया सूद, सुमित सिंगला, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed