फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.65 lakh lost by changing debit card

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर 1.65 लाख की लगाई चपत

Fri, 14 Apr 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
1.65 lakh lost by changing debit card
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। डेबिट कार्ड बदलकर शातिर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी लड़की की शादी के लिए रुपये जोड़ रहा था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। फिलहाल एचएमटी पिंजौर में रह रहा है। 7 अप्रैल की शाम को वह करीब सात बजे मुख्य बाजार पिंजौर में स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया। उसने दो बार एटीएम से 10 और पांच हजार रुपये निकाले। इसके बाद तीसरी बार जब वह एटीएम से पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले। उसी दौरान एक अनजान उसकी मदद करने का बहाना कर उसके पास आया और उसका एटीएम कार्ड का पिन देख लिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि एटीएम नहीं चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह अपना एटीएम लेकर घर आ गया। जब उसने घर पहुंचकर देखा तो उसके बैंक अकाउंट से पैसे कटने के कई मैसेज आ गए। शातिर ठग ने उसके अकाउंट से रुपये निकालकर 1.65 लाख रुपये की चपत लगा दी। जब उसने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह भी बदला हुआ था। शातिर ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed