{"_id":"5c6c6bffbdec224cb044ecf9","slug":"161550609407-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफओ ने 35 हजार बुजुर्ग पेंशनकर्ताओं को दी ऑनलाइन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफओ ने 35 हजार बुजुर्ग पेंशनकर्ताओं को दी ऑनलाइन सुविधा
विज्ञापन
ईपीएफओ: दो महीने में 35 हजार बुजुर्ग पेंशनकर्ताओं को दी जीवन प्रमाण सुविधा
जीवन प्रमाण की सत्यता की जांच के लिए लगाए आठ अतिरिक्त काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बुजुर्ग पेंशनकर्ताओं समेत अन्य आमजन की शिकायतों के तत्काल निपटारे के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए हैं। इस दिशा में ईपीएफओ ने बीते दिनों सेक्टर-17 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय आठ अतिरिक्त काउंटर लगाकर लोगों को जीवन प्रमाण की सुविधा के संबंध में जागरूक किया।
ईपीएफओ के कर्मचारी व अधिकारियों ने इस दिशा में बीते साल के नवंबर और दिसंबर में 35 हजार बुजुर्ग पेंशनकर्ताओं के ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को प्रगति प्रदान करने और सत्यता जांचने को कार्यालय में आठ अतिरिक्त काउंटर लगाए। विशेष बात यह रही कि जो बुजुर्ग पेंशनकर्ता स्वास्थ्य कारणों समेत अन्य अड़चनों के कारण जीवन प्रमाण के लिए कार्यालय नहीं पहुंच सके। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों ने उन सभी पेंशनभोगियों के घर जाकर उनके जीवन प्रमाण की प्रक्रिया को पूरा किया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से रोजाना 1200-1300 दावे प्राप्त किए जाते हैं। बताया गया कि इनका निपटान निर्धारित बीस दिन की समय सीमा के भीतर किया जाता है।
टोकन सिस्टम से सुविधा
बीते वर्षों हर छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालय पर बनाई गई खिड़की पर कतार में खड़े रहना पड़ता था। लेकिन बीते काफी समय पूर्व से संगठन के कमिश्नर, वी रंगनाथन ने इस समस्या के निपटान के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत की। इस सिस्टम के व्यवहार में आने से आमजन समेत पेंशनभोगियों को बड़ी राहत प्रदान हुई। लोगों का घंटों का समय बचने समेत संगठन की खिड़की से भीड़ भी खत्म हुई।
विज्ञापन
हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ऑफिस की हर यूनिट में अंदर से बाहर लोगों की कतार तक स्वयं कमिश्नर वी. रंगनाथन नजर रखे हुए हैं। वे अपने ऑफिस में लगे सीसीटीवी सिस्टम के माध्यम से कार्यालय के लाइव स्टेटस पर नजर रख रहे हैं। यदि उन्हें व्यवस्था या लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नजर आती है तो वे तत्काल संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।
हर महीने 10 तारीख को ‘निधि आपके निकट’
कार्यालय द्वारा सदस्यों से सीधे परस्पर बातचीत और उनकी शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए प्रत्येक महीने की 10 तारीख को ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन किया जाता है। इसमें संबंधित कर्मचारी लोगों की प्रत्येक समस्या का मौके पर ही समाधान करते हैं।