फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जैसी आपकी मर्जी

जैसी आपकी मर्जी

Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
जैसी आपकी मर्जी
पुरुष प्रधान समाज से लड़ती औरत की कहानी कह गई ‘जी जैसी आपकी मर्जी’
विज्ञापन

सबहेड
टैगोर थिएटर में हुआ द्वारा नादिरा बब्बर द्वारा लिखित नाटक का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी इंटरटेनमेंट नेटवर्क और थिएटर हाउस द्वारा नादिरा बब्बर द्वारा लिखित नाटक ‘जी जैसी आपकी मर्जी’ का मंचन शनिवार को टैगोर थिएटर में किया गया। इसका निर्देशन नीतू शर्मा और गौरव शर्मा ने किया। नाटक में कई प्रयोग किए गए, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।
नाटक की कहानी उन औरतों की है, जो समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं पर पुरुष प्रधान समाज के दबाव में ऐसा नहीं कर पाती। पहली कहानी छुटकी नाम की एक आठ साल की बच्ची से शुरू होती है, जिसे बचपन से ही घर में कैद रख घर का काम करवाया जाता है। उसका बड़ा मन है कि वह अपने भाई की तरह अच्छे स्कूल में जाए लेकिन अपनी दादी और पिता के दबाव में स्कूल नहीं जा पाती। अंत में वह समाज से पूछती है कि ऐसा क्यों है। क्यों लड़का और लड़की में फर्क समझा जाता है। क्यों उसके भाई की हर ख्वाहिशें पूरी की जाती हैं और उसकी नहीं। छुटकी के रोल में मृदुला ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी कहानी एक मुस्लिम औरत सुल्ताना की है। जिसका निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ, विरोध करने के बावजूद भी अपने से दस वर्ष बड़े आदमी से कर दिया जाता है। उसे हर बार लड़की पैदा करने पर उसकी सास द्वारा ताने दिए जाते हैं। आखिर में एक दिन उसको घर से बाहर निकाल दिया जाता है। बाहरी दुनिया की कठिनाइयों से कभी वो हारती है और कभी जीतती है। यह नाटक औरत के संघर्ष को जीवंत कर देता है। नीतू शर्मा ने सुल्ताना के किरदार को बखूबी निभाया। नाटक में स्टेज डिजाइन किया था अंजली शर्मा ने। अंजली और प्रशस्ति ने बेहतरीन गीत भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed