फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ में कल और परसो ‘वॉटर एमरजेंसी’, निगम की कितनी तैयारी

चंडीगढ़ में कल और परसो ‘वॉटर एमरजेंसी’, निगम की कितनी तैयारी

Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कल और परसो ‘वॉटर एमरजेंसी’, निगम की कितनी तैयारी
चंडीगढ़ में कल, परसों नहीं आएगा पानी, कर लें तैयारी
विज्ञापन

सबहेड
कजौली वाटर वर्क्स के फेज पांच और छह की लाइन को जोड़ने के लिए चारों फेज की लाइनें बंद की जाएंगी
प्वाइंटर
पूरे शहर में टैंकरों से होगी पानी की सप्लाई, नगर निगम ने शहर को सात जोन में बांटकर लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहरवासियों को सोमवार से एक बार फिर पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। कजौली वाटर वर्क्स से चार फेजों की लाइनों को बंद करने से सोमवार और मंगलवार को पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। हालांकि इस दौरान शहर में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए निगम ने शहर को 7 जोन में बांटा हैं। हर जोन पर 3 जेई, 2 एसडीओ व एक एक्सईएन को तैनात किया गया है, जो 48 घंटे ड्यूटी देंगे। शहर भर में पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम ने कई टैंकर किराए पर भी लिए हैं। चारों फेज की लाइनों को बंद करने का कारण फेज-पांच और छह की लाइन का इनटेक से कनेक्शन करना है ताकि शहर को आगामी दिनों में 29 एमजीडी पानी और मिल सके।
सोमवार को सुबह 4 बजे से 8 बजे तक पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी लेकिन शाम साढ़े 6 से साढ़े 8 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। पूरा शहर सिर्फ नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर रहेगा। ठीक इसी तरह मंगलवार सुबह और शाम पानी का प्रेशर लो रहेगा। शहर के कई हिस्सों में पानी नहीं भी आ सकता है। पूरे दिन नगर निगम के टैंकरों से ही सप्लाई होगी।
विज्ञापन


सात सेंटरों से भरकर शहर में दौड़ेंगे 62 टैंकर
पिछली बार से सबक लेते हुए नगर निगम ने इस बार टैंकरों की संख्या बढ़ा दी है। पूरे शहर में पानी पहुंचाने के लिए 45 टैंकर किराए पर लिए गए हैं जबकि 17 टैंकर नगर निगम के पास हैं। ऐसे में कुल 62 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। पूरे शहर में पानी पहुंचाने का जिम्मा 7 वॉटर टैंकर फिलिंग सेंटरों को सौंपा गया है। ये सेंटर सेक्टर-15, सेक्टर-31, सेक्टर-32, सेक्टर-39, सेक्टर-51, मौलीजागरा व मनीमाजरा में हैं। नगर निगम की तरफ से आने वाला पानी का टैंकर पूरी तरह से मुफ्त होगा। जो पहले कॉल करेगा, उसके पास टैंकर पहले आएगा। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि शहरवासी सर्दियों में पानी की किल्लत झेल रहे हैं। बता दें कि बीते 10 और 11 फरवरी को भी पानी की किल्लत से पूरा शहर परेशान हो उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर इनसे करें संपर्क
- सेक्टर-1 से 12, 14, 15 से 18, 21, 22, 23, 24, खुड्डा लाहौरा, धनास गांव-कालोनी वासियों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2540200 के अलावा जेई गुरप्रीत सिंह (9501491122), दिलदीप सिंह (9872511140), ब्रिजेंद्रा प्रताप सिंह (6239156267), विनोद कुमार (9872511349) व सब डिविजनल इंजीनियर जगदीश सिंह (9872511337), यशपाल शर्मा (9872511351) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कुमार (9872511245) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को सेक्टर-15 के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-19,27,31, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, रामदरबार, हल्लोमाजरा, कॉलोनी नं-4 वासियों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2760111 के अलावा जेई अशोक कटारिया (8814884161), प्रभदीप सिंह (9463367989), जसकरन (9465404269) व सब डिविजनल इंजीनियर राजिंदर सिंह (9872511338), राकेश परदेसी (9872511235) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश गिल (9872511258) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को सेक्टर-31 के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-33 से 36 व 20 में रहने वाले लोगों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2602632 के अलावा जेई अजय मलिक (8168312760), परमिंदर सिंह (9878014026), विश्वजीत (8059201722) व सब डिविजनल इंजीनियर योगेश अग्रवाल (9872511336), पीपी सिंह (9872511341) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश गिल (9872511258) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को सेक्टर-32 के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-37 से 40, ड्डूमाजरा कॉलोनी और गांव, मलोया कालोनी और गांव में रहने वाले लोगों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2643139 के अलावा जेई सिमरनदीप सिंह (8699931339), आशुतोष (9988007917), गुरचरण सिंह (9872511356) व सब डिविजनल इंजीनियर संजीव चौहान (9872511359), गौरव पाल (9872511339) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कुमार (9872511245) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को सेक्टर-39 के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-41 से 56, 63 में रहने वाले लोगों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2620683 के अलावा जेई पराग (9812793309), कुलविंदर (9988165533), सर्वजीत (8872411211) व सब डिविजनल इंजीनियर राजबीर सिंह (9872511352), यशपाल गुप्ता (9872511249) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश गिल (9872511258) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को सेक्टर-51 के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-28, 29, 30, मौलीजागरा में रहने वाले लोगों को अगर पानी की समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2738082 के अलावा जेई जतिंदर वालिया (8630676939), हरमिंदर सिंह (9872511241), अनुराग यादव (7007271864) व सब डिविजनल इंजीनियर अमित शर्मा (9872511238), प्रभजोत सिंह (9872511353) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आईडी शर्मा (9872511231) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को मौलीजागरां के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।

- सेक्टर-26, बापूधाम कालोनी और मनीमाजरा में रहने वाले लोगों को अगर पानी का समस्या आती है तो वह लैंडलाइन नंबर- 2738048 के अलावा जेई सुखविंदर सिंह (9855091536), बलदेव दास (9872511140) व सब डिविजनल इंजीनियर जोगिंदर कुमार (9872511350), अंग्रेज सिंह (9872511366) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आईडी शर्मा (9872511231) से संपर्क कर सकते हैं। इस एरिया में रहने वाले लोगों को मनीमाजरा के फिलिंग स्टेशन से पानी भेजा जाएगा।


---कोट्स---
पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार शहर को सात जोन में बांटा है। टैंकरों की कमी न हो इसलिए 45 टैंकर आउटसोर्स पर भी लिए गए हैं। इस बार किसी को समस्या नहीं होगी। - विजय कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर

शहरवासियों को भविष्य में 24 घंटे पानी मिले इसलिए ही पानी रोका जा रहा है। नगर निगम इस बार हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाएगा। सभी को अलर्ट पर रखा गया है। - राजेश कालिया, मेयर


शहरवासियों को बेवजह तंग किया जा रहा है। बीते दिनों पानी की किल्लत शहर ने झेली है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाए, पीने का पानी तक नहीं था। भाजपा लोगों को परेशान करने का बहाना ढूंढ रही है। - दविंदर बबला, कांग्रेसी पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed