{"_id":"5b4e4e1a4f1c1b1e308b55c6","slug":"161531858458-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में हुए पीयू में वीसी पद के लिए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में हुए पीयू में वीसी पद के लिए इंटरव्यू
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पीयू के वाइस चांसलर के लिए जेएनयू में हुए इंटरव्यू
कमेटी ने तीन सदस्यों के नाम किए शार्ट लिस्ट
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जेएनयू पहुंचे आवेदक प्रोफेसर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में वाइस चांसलर पद के लिए इंटरव्यू मंगलवार को सुबह जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में हुए। इसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सभी आवेदकों को अलग समय पर बुलाया गया। सूत्रों की मानें तो इसमें 10 लोगों के इंटरव्यू लिए गए हैं। उसमें यही पूछा गया कि पीयू को किस तरह से संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक इसमें तीन लोगों के नाम इंटरव्यू के बाद शार्टलिस्ट किए गए हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा 19 जुलाई को हो सकती है। पीयू के वीसी अरुण ग्रोवर का कार्यकाल 22 जुलाई को खत्म हो रहा है।
दिल्ली जेएनयू में प्रोफे सर वी शेखरन, प्रोफेसर मीनाक्षी मल्होत्रा सहित कई ने इंटरव्यू दिए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रो. एसपी बंसल, प्रोफेसर अनु सिंह लाथर, प्रो. जगत भूषण नड्डा का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि पीयू की सीनेट और सिंडीकेट और वाइस चांसलर अरुण ग्रोवर के बीच तनाव के हालात बने रहे थे। इस कारण अबकी बार सख्त छवि वाला वीसी चुने जाने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो प्रोफेसर टंकेश्वर और प्रोफेसर एडीएन बाजपेयी के बीच कड़ी टक्कर है।