फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज से मजबूत होगा मानूसन, बारिश के आसार

आज से मजबूत होगा मानूसन, बारिश के आसार

Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आज से मजबूत होगा मानूसन, बारिश के आसार
आज से मजबूत होगा मानसून, बारिश के आसार
विज्ञापन

सबहेड
मानसून के कमजोर पड़ने से उमस और गर्मी बढ़ी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून आगमन के बावजूद चंडीगढ़ के लोग रिमझिम बारिश से महरूम हैं। बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहुंचने के अगले ही दिन मानसून कमजोर पड़ गया था। अब उसके मजबूत होने के लिए फिर से अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। सोमवार से मानसून मजबूत होने लगेगा और बारिश के आसार बनेंगे। सोमवार व मंगलवार दोनों दिन बारिश होने की पूरी संभावना है। उसके बाद फिर से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। छह जुलाई के आसपास फिर से एक्टिव होगा। उस स्पेल में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून आने के बाद शहर में लो प्रेशर बना था मगर वह चंडीगढ़ से ऊपर पहाड़ी इलाकों में पहुंच गया। इससे चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुुई।

हवा में नमी की मात्रा बढ़ी
मौसम विभाग के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। रविवार को नमी की मात्रा 56 से 85 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे रात व दिन का तापमान भी बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


जून में अच्छी बारिश होने से कमी नहीं
एक जून से लेकर एक जुलाई तक चंडीगढ़ में कुल 126.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, मगर इस दौरान 143.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। करीब 13 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जुलाई में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छी बारिश होगी। पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में मानसून सीजन में अब तक 34 प्रतिशत और पंजाब में 87 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मानसून आने के बाद कमजोर पड़ गया था। अब उसके मजबूत होने के फिर से चांस बढ़ गए हैं। अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
-सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed