{"_id":"594d70194f1c1b1a098b46d5","slug":"161498247193-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्यपाल से की स्पीकर की? शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्यपाल से की स्पीकर की? शिकायत
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली-भाजपा ने राज्यपाल से की स्पीकर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अकाली-भाजपा के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिअद प्रधान सुखबीर बादल के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर से मिला। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के व्यवहार को लेकर शिकायत की। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस मामले में कांग्रेस सरकार के समक्ष नाराजगी जताएं।
सुखबीर बादल ने राज्यपाल को बताया कि पंजाब विधानसभा के इतिहास में कभी भी विरोधी पक्ष के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिख विधायकों की पगड़ियों को उछाला गया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि यह पहला सत्र था और स्पीकर ने 38 सदस्यों को नेम किया और उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इससे पहले पंजाब विधानसभा में कभी ऐसी घटना नहीं हुई। भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा कि स्पीकर विपक्षी दलों के सदस्यों पर कार्यवाही करने के लिए पहले से मन बनाए हुए थे और सदन के अंदर ऐसी हिंसा के लिए लगातार माहौल बना रहे थे।