फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ में जीएसटी

चंडीगढ़ में जीएसटी

Mon, 12 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जीएसटी
सही समय है छोटी कारें खरीदने का
विज्ञापन

जीएसटी के बाद बढ़ जाएंगे छोटी कारों के दाम
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
अरविंद बाजपेयी
चंडीगढ़। अगर आप छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही वक्त है इसे खरीदने का। एक जुलाई से छोटी कारों की कीमतों के बढ़ने की संभावना है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद ऐसा हो सकता है। हां, यदि आपको लग्जरी कार खरीदना है तो आप थोड़ा इंतजार कर लें क्योंकि लग्जरी कारों के दामों में गिरावट आने की संभावना है। जीएसटी को लेकर कारों के चार सेगमेंट तैयार किए गए हैं। इसमें छोटी कारें, मिड साइज कार, लग्जरी कार और एसयूवी शामिल हैं। जीएसटी के आने के बाद पांच फीसदी कंपनसेसन सेस तो एकदम तय है। इसमें एक, तीन और पंद्रह फीसदी का सेस लगेगा।

कारों के ये हैं चार सेगमेंट
छोटी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से कम है और पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर से ज्यादा और 1.5 से कम का है।
मिड साइज कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर तक है, जिनका इंजन 1.5 लीटर तक है
लग्जरी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और इंजन की क्षमता 1.5 लीटर है।
एसयूवी: जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम तक है। इंजन 1.5 या ज्यादा है।

क्या बढ़ेंगे छोटी कारों के दाम
अभी छोटी कारों पर एक्साइज 12.5 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी के साथ एक फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे टैक्स 26 फीसदी बनता है। जीएसटी के बाद जीएसटी का रेट 28 फीसदी होगा और एक फीसदी सेस लगने के साथ ही टैक्स की दर 29 फीसदी हो जाएगी। मिड साइज कारों में एक्साइज 24 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी लगता है। उसके साथ ही चार फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे रेट 40.5 से 48.5 फीसदी तक होते हैं। जीएसटी के बाद 28 फीसदी के साथ 15 फीसदी सेस लगने से रेट 43 फीसदी हो जाएंगे।
विज्ञापन


कार टैक्स जीएसटी के बाद टैक्स
छोटी कार (पेट्रोल) 26-34 फीसदी 29 फीसदी (सेस-1 फीसदी)
छोटी कार (डीजल) 27.5-35.5 फीसदी 31 फीसदी (सेस-3 फीसदी)
मिड साइज कार 40.5-48.5 फीसदी 43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
लग्जरी कार 44.5-51.5 फीसदी 43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
एसयूवी 47.5-54.5 फीसदी 43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)

कोट
जीएसटी का छोटी कारों पर ज्यादा प्रभाव होगा। अभी छोटी कारों पर 26 फीसदी टैक्स होता है जबकि जीएसटी के आने के बाद टैक्स की दर फ्लैट पेट्रोल पर 29 फीसदी और डीजल पर 31 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही मिड साइज सेडान की कीमत भी बढ़ सकती है। जिसकी वजह है 15 फीसदी का सेस। अभी मिड साइज सेडान पर 24 फीसदी एक्साइज, 12.5 फीसदी वैट और चार फीसदी इंफ्रा सेस लगता है। जिससे टैक्स की कीमत औसतन 40.5 से लेकर 48.5 फीसदी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, जीएसटी एक्सपर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed