{"_id":"60905d988ebc3e920b37f800","slug":"157-deaths-in-punjab-captain-said-if-the-situation-does-not-improve-then-the-total-lockdown-bureau-news-pkl4122860101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 157 मौतें, कैप्टन बोले- हालात न सुधरे तो संपूर्ण लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 157 मौतें, कैप्टन बोले- हालात न सुधरे तो संपूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में सोमवार को 157 संक्रमितों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह मुकम्मल और सख्त लॉकडाउन के हक में नहीं हैं। यदि स्थिति में सुधार न हुआ तो संपूर्ण लॉकडाउन पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में अब तक पूर्ण लॉकडाउन का आदेश देने से गुरेज ही किया है क्योंकि इसकी सबसे अधिक मार गरीबों पर पड़ती है। प्रवासी मजदूरों को पलायन करना पड़ता है और उद्योगों में अव्यवस्था आ जाती है। यदि लोगों ने बंदिशों का पालन नहीं किया तो सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।
रेस्टोरेंट में जाकर खाना लेने पर रोक, सिर्फ होम डिलीवरी की सुविधा :
कैप्टन ने रेस्टोरेंट से लोगों के खुद खाना लेकर जाने पर भी रोक का आदेश दिया। उनका कहना है कि इस सुविधा के बहाने नौजवान बाहर घूमने निकल जाते थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ खाने की होम डिलीवरी की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
खाद बिक्री की दुकानें खोलने की अनुमति :
सीएम ने खाद बिक्री की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दी। मुख्यमंत्री ने उद्योगों को टीकाकरण और साधारण लक्षणों वाले मजदूरों के इलाज करने के लिए अपने सीएसआर फंड का उपयोग करने को कहा ताकि वे घर रह सकें। इससे अस्पतालों पर दबाव घटेगा।
मरीजोें के लिए स्टेडियम, जिम्नेजियम जैसे स्थान तैयार करने का आदेश :
मुख्यमंत्री ने कहा, हमें बद से बदतर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने अगले 10 दिनों में बेडों की क्षमता 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा विभागों को भी मरीजों को रखने के लिए स्टेडियम, जिम्नेजियम और अन्य ऐसे स्थानों को तैयार करने का कहा। कैप्टन ने कहा कि टेंट वाले कैंप स्थापित करने चाहिए और जिम व हाल को एल-2 और एल-3 सुविधाओं वाले स्थानों में तबदील कर देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण विकास और अन्य विभागों के स्टाफ की सेवाएं लेने का भी निर्देश दिया ताकि ग्रामीण इलाकों में कोविड मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को तलाशा जा सके।
स्थिति भयानक, मृत्यु दर 2 फीसदी तक पहुंची :
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्थिति बहुत भयानक बनी हुई है क्योंकि राज्य में एल-3 के लिए सिर्फ 300 बेड उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने कहा कि रविवार को राज्य की पॉजिटिविटी दर 12 प्रतिशत रही। पिछले 10 दिनों से मालवा क्षेत्र में केस बढ़ रहे हैं। एल-3 के 90 से 100 प्रतिशत तक बेड भर गए हैं। इस कारण स्थिति बहुत भयानक है। मृत्यु दर 2 प्रतिशत के नजदीक पहुंच गई है और ग्रामीण इलाकों में इससे भी अधिक (2.7 प्रतिशत) है। इस समय पर घरों में मौतों की दर भी 2 प्रतिशत है। सबसे चिंता का कारण यह है कि कुल मौतों में से 17 प्रतिशत मरीज सह बीमारियों से भी पीड़ित नहीं थे।