फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची व एक व्यक्ति की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची व एक व्यक्ति की मौत

Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची व एक व्यक्ति की मौत
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित रामगढ़ कस्बे में रात को एक कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। रामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय बच्ची खुशप्रीत अपनी मां के साथ गली से गुजर रही थी जिसे एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया और बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। खुशप्रीत को उसके परिजन उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर व बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित माणक्यां गांव के पास हुई। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। रामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जलौली गांव वासी चमन लाल (51) पुत्र अब्दुल लतीफ सिंह बाइक पर सवार होकर रामगढ़ से बरवाला की तरफ अपने घर जलौली जा रहा था। जिसको माण्क्यां गांव के पास बरवाला की तरफ से आ रहे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में चमन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीछे रामगढ़ की तरफ से आ रहे उसके भतीजे मनफूल ने राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद टिप्पर चालक टिप्पर सहित मौके से फरार हो गया उसके भतीजे मनफूल ने टिप्पर का नंबर नोट कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। चमन लाल कोई प्राइवेट नौकरी करता था। चमन लाल व बच्ची खुशप्रीत की सड़क हादसे में मृत्यु होने से उनके गांवों व परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed