फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   monsoon, record rainfall in chandigarh

मानसून ने भिगोया चंडीगढ़, डेढ़ घंटे में हुई 79 एमएम रिकार्ड बारिश, सड़कें पानी से भरीं लबालब

Wed, 10 Jul 2019 11:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
monsoon, record rainfall in chandigarh
बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी के कई हिस्सों में मंगलवार को भी अच्छी बारिश हुई। चंडीगढ़ में करीब 50 एमएम जबकि एयरफोर्स के इलाके में करीब 79 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अच्छी बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
विज्ञापन


हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। सोमवार रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। रविवार के बाद थोड़ा ठहराव आएगा। उसके बाद फिर से बारिश का दौर लौटकर आएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पांच जुलाई को मानसून ने छह दिन के बाद एंट्री मारी थी। उसके बाद वह पूरी तरह से एक्टिव है। हालांकि पंजाब के कई क्षेत्रों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है। चंडीगढ़ को भी अभी पूरी तरह से पार नहीं कर पाया है। इसका मतलब है कि जब मानसून आगे बढ़ेगा तो और बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले तीन दिन भी बारिश के आसार बने हुए हैं। वीरवार व शुक्रवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से तापमान में अगले कुछ दिनों तक गिरावट जारी रहने वाली है।

लेकिन इस दौरान उमस से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 96 फीसदी रिकार्ड की गई, जबकि न्यूनतम मात्रा 75 फीसदी रिकार्ड हुई।


अब भी 53 फीसदी की कमी
भले ही दो से तीन दिन से बारिश अच्छी हो रही हो, लेकिन अब भी मानसून सीजन में बारिश की कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से लेकर अब तक 214 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 103 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इसी तरह से दिल्ली में भी 87 फीसदी बारिश की कमी रिकार्ड की गई है। दिल्ली में अब तक 104.2 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक दिल्ली में सिर्फ 13.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed