फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   maloya colony flats key to alloters by chandigarh administration

खुशखबरीः 17 जुलाई से मिलेगी अलॉटियों को फ्लैट्स की चाबी और पूरा होगा अपने घर का सपना

Wed, 10 Jul 2019 11:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
maloya colony flats key to alloters by chandigarh administration
फाइल फोटो
कॉलोनी नंबर 4 के 2535 अलॉटियों को 10 साल बाद अपनी छत मिलने वाली है। सब कुछ सही रहा तो चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड 17 जुलाई से पजेशन देना शुरू कर देगा। वहीं, एडवाइजर मनोज परिदा ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिया है कि 15 जुलाई से कॉलोनी नंबर चार के लाभार्थियों को चाबी देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाए। बता दें कि 16 जुलाई को बोर्ड की मीटिंग है, जिसके बाद सीएचबी 17 जुलाई से पजेशन देना शुरू करेगा।
विज्ञापन


साल 2008 में एस्टेट ऑफिस की ओर से कराए गए सर्वे के बाद पुनर्वास योजना के तहत कालोनी नंबर चार के लोगों को मलोया में फ्लैट्स मिलने थे। बीते कई साल से लाभार्थियों को पजेशन देने की कवायद चली आ रही थी, लेकिन प्रशासन के अफसरों की उदासीनता के चलते हर बार पात्रों को मायूसी ही हाथ लगी। पुनर्वास योजना के तहत यहां करीब पांच हजार फ्लैट्स बनाए गए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव के पहले दो मार्च को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने मलोया में बने फ्लैट्स का लोकार्पण किया तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब उन्हें अपनी छत मिल जाएगी।
विज्ञापन


एडवाइजर ने डीसी को दिए आदेश
एडवाइजर ने तमाम प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा करते डीसी को आदेश दिए हैं कि हर हाल में कॉलोनी नंबर चार के लोगों को मलोया में शिफ्ट करने की कवायद 15 जुलाई से शुरू कर दी जाए। एडवाइजर के निर्देश के बाद डीसी प्रशासन ने लाभार्थियों को फ्लैट्स देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। डीसी ने सीएचबी को अविलंब मलोया में पात्रों को फ्लैट्स देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से 17 जुलाई हुई डेट
सीएचबी का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है। बोर्ड तो 15 जुलाई से ही पजेशन देना शुरू कर देता, लेकिन 16 जुलाई को सीएचबी बोर्ड की मीटिंग है, जिसके चलते 17 जुलाई से मलोया में चाबी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ऐसे दी जाएगी चाबी
इसके लिए बोर्ड मलोया में कैंप लगाएगा। जहां अलॉटियों को प्रतिदिन बिजली और पानी के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसमें प्रतिदिन 250 लोगों को मलोया में बुलाकर उन्हें चाबी दी जाएगी। इसके लिए मलोया में करीब 10 दिनों तक कैंप चलेगा। अलॉटियों को क्रम वाइज आना है, इसके लिए सीएचबी और एस्टेट ऑफिस में जल्द ही सूची चस्पा कर दी जाएगी।


अतिक्रमण हटाया जाएगा
एस्टेट ऑफिस की ओर से कॉलोनी खाली करने के लिए लोगों को 21 दिन का नोटिस दिया गया था। यह नोटिस पीरियड 11 जुलाई को खत्म हो रहा है। कॉलोनी खाली होते ही एस्टेट ऑफिस वहां अतिक्रमण हटाना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed