फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भानू में नहीं, झूरीवाला में ही शिफ्ट होगा डंपिंग ग्राउंड: विधायक

भानू में नहीं, झूरीवाला में ही शिफ्ट होगा डंपिंग ग्राउंड: विधायक

Wed, 10 Jul 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
भानू में नहीं, झूरीवाला में ही शिफ्ट होगा डंपिंग ग्राउंड: विधायक
पंचकूला। घग्गर पार निवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि डंपिंग ग्राउंड शिफ्टिंग मामला सुलझ गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसे बहुत जल्द झूरीवाला में शिफ्ट हो जाएगा। क्योंकि डंपिंग ग्राउंड के शिफ्टिंग को लेकर चल रहे विवाद को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सेक्टर-23 में स्थित डंपिंग ग्राउंड झूरीवाला में शिफ्ट होगा। शिफ्टिंग को लेकर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी पहले ही पूरी कर ली है। वह आने वाले एक-दो सप्ताह में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। विधायक के बयान के पीछे की मंशा भले ही कुछ और हो, लेकिन उनके इस फैसले से हजारों लोगों की परेशानी दूर होती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ विधायक के इसे फैसले से कुछ लोगों की आशाएं भी धराशायी होती दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि भानू में डंपिंग ग्राउंड कई अड़चनों के चलते शिफ्ट नहीं हो सकता है। हालांकि घग्गर पार के कुछ लोग इसे भानू में शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। वह इसके लिए जमीन भी देने को तैयार थे।
विज्ञापन


जमीन देने के नाम पर किया गुमराह
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि भानू में जमीन देने के नाम पर गुमराह किया गया। उन्हें बताया गया था कि वहां 38 एकड़ जमीन है। इस जमीन को देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गए थे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया था कि वह एक्वायर की प्रक्रिया शुरू करें। सीएम ने एक सप्ताह में स्टेट रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन रिपोर्ट में सामने आया कि जो लोग जमीन देने की बात कर रहे हैं वह उनके नाम न होकर सामूहिक रूप से हैं। उन्होंने बताया कि मुस्तरका खाता होने के कारण सरकार जमीन एक्वायर नहीं कर सकती है।
विज्ञापन


लिंक रोड है सबसे बड़ी परेशानी
भानू में जिस जमीन को डंपिंग ग्राउंड के लिए दिखाया गया था वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार को लिंक रोड के लिए जमीन एक्वायर करनी पड़ेगी। जबकि नियमानुसार सरकार लिंक रोड के लिए किसी भी व्यक्ति की जमीन को एक्वायर नहीं कर सकती है। जब साइड तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है तो फिर डंपिंग ग्राउंड को कैसे शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, भानू में शिफ्टिंग को लेकर भी वहां के लोग विरोध कर रहे हैं। एक तरफ यहां के लोगों की परेशानी को दूर कर दूसरों को मुसीबत में नहीं डाला जा सकता है। क्योंकि भानू में भी दिन प्रतिदिन आबादी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के फैसले का हो सकता है विरोध
विधायक ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड शिफ्ट करने के फैसले का सेक्टर-25 आरडब्ल्यूए के प्रधान ने विरोध किया है। क्योंकि रविवार को सेक्टर-23 कम्युनिटी सेंटर में हुई आरडब्ल्यूए की मीटिंग में ऐलान किया था कि यदि उनकी मांग को स्वीकार न किया गया तो वह विरोध में सड़क पर उतरेंगे। एसोसिएशन के प्रधान प्रधान संदीप गोयल ने कहा कि भानू में उनकी 36 एकड़ जमीन है। वह घग्गर पार के लोगों की समस्या को देखते हुए जमीन देने के लिए राजी हैं। उन्होंने सरकार को जमीन देने के लिए ई-ऑक्शन पर भी अप्लाई कर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करे जिसमें कहा गया है कि वहां रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी सॉलिड वेस्ट प्लांट हैं वह सही काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में झूरीवाला में शिफ्ट करके सरकार गलत कार्य कर रही है। वह इसका कड़ा विरोध करते हैं और इसके लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


सरकार के आदेश का इंतजार: जोगपाल
नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल का कहना है कि उन्हें सरकार के आदेश का इंतजार है। जैसे ही सरकार का आदेश मिलेगा वह साइड पर कार्य शुरू करवा देंगे। उन्होंने कहा कि झूरीवाला में शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया बहुत पहले ही पूरी कर ली गई थी। इतना ही नहीं सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बस शिलान्यास का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed