{"_id":"5d23aabd8ebc3e6cd05aab9d","slug":"15626185311-panchkula-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण लीग में भाग लेगा चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण लीग में भाग लेगा चंडीगढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण लीग में इस बार चंडीगढ़ भी शामिल होगा। सदन की बैठक में तय किया गया कि लीग के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है, इसलिए प्रत्येक वार्ड स्तर पर 31 लोगों की टीम बनाई जाएगी। इसमें हर वर्ग का व्यक्ति शामिल होगा और हर व्यक्ति तक कमेटी पहुंचेगी।
सदन की बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण लीग के बारे में चर्चा की गई। लीग में केंद्र सरकार की ओर से क्वार्टर रियलिटी चेक किया जाएगा। पहला क्वार्टर अप्रैल से जून, दूसरा जुलाई से सितंबर, तीसरा अक्तूबर से दिसंबर तक रहेगा। प्लास्टिक वेस्ट को डिस्पोज करना, कचरे को कम करना, ऐसे कचरे का इस्तेमाल करना, जिसका रीयूज हो सके और जिसे रिसाइकिल किया जा सके, हानिकारक कचरे का निस्तारण, बड़े संस्थानों से काफी मात्रा में निकलने वाले कचरे का निस्तारण, खुले में शौच मुक्त करना। इन सभी के अलावा आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए की ओर से स्कूल, कॉलेज, मार्केट व वार्डों में जन जागरूकता अभियान चलाना। इसके अलावा 31 लोगों की कमेटी में आरडब्ल्यूए व एमडब्ल्यूए के सदस्य, पार्षद, मंदिर, स्कूल से जुडे़ लोग और निगम के अफसरों के साथ ही समाज से जुड़े अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा।