फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   thieves entry in house in girls clothes

महिलाओं के कपड़े पहन और मेकअप कर पहुंचे चोर, मकान मालिक ने बाहर से कुंडी लगा दबोचे

Tue, 09 Jul 2019 10:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो बरवाला(पंचकूला)
बरवाला(पंचकूला) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 09 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
thieves entry in house in girls clothes
फाइल फोटो
पंचकूला के गांव बागवाला में रविवार रात तीन शातिर चोरों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर और मेकअप करके एक के बाद एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की सोची। लेकिन जैसे ही चोर दूसरे मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने लगे कि मकान मालिक ने चतुराई दिखाते हुए तीनों शातिर चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को न देकर पंचकूला सीआईए स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही पंचकूला सीआईए टीम उन्हें काबू कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक्टिवा पर पहुंचे थे चोर
सजधज कर एक्टिवा पर सवार होकर गांव बागवाला पहुंचे चोरों ने सबसे पहले बागवाला गांव के रणदीप पुत्र पदम सिंह के घर में घुसकर चोरी की। जहां से उन्होंने सोने-चांदी के गहने चुराए। इसके बाद जब चोर जगदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह के घर में दाखिल हुए तो घर के आंगन में सभी सदस्यों को सोता देखकर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम देने में जुट गए। लेकिन इसी दौरान कुछ आहट होने पर मकान मालिक जगदीप सिंह आंख खुल गई। जिन्हें घर की महिला सदस्यों को सोता देखकर घर में चोरों के घुसे होने का आभास हुआ। इस दौरान उन्होंने चतुराई दिखाते हुए जिस कमरे में चोर थे उसकी बाहर से कुंडी लगा दी और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर ग्रामीणों की सहायता से चोरों को दबोच लिया। इस दौरान चोरों के कब्जे से 14 हजार रुपये की चुराई गई नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन


..ताकि लोग उन्हें घर की महिलाएं ही समझें
शातिर चोरों की पहचान बागवाला गांव निवासी विशु और अन्य दो की बतौड़ गांव निवासी रवि व दिशु के रूप में हुई। ये तीनों जागरण आदि कार्यक्रमों में नाचने, गाने व झांकियां निकालने का कार्य करते थे और महिला के कपड़े, नकली बाल व पूरा मेकअप करके चोरी की घटना को अंजाम देते थे ताकि जिस घर में चोरी करते थे उस घर के लोग उन्हें घर की महिलाएं ही समझें। इन चोरों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष के बीच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद,
रायपुररानी क्षेत्र के गांवों में पिछले काफी दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थी जिसका आज तक पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा पाई थी। इससे पहले रायपुररानी के गांव टोडा, नटवाल, हरिपुर, हंगोला, ठरवा, मौली, गोलपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों के घरों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी जिनका भी आज तक कोई अता-पता नहीं है। वहीं, चोरी की घटनाओं पर लगाम न लगने से गांवों के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर ग्रामीण मौली पुलिस चौंकी में इकट्ठे हुए और उन्होंने सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अमन कुमार से मिलकर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed