फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   paralyzed lady jumped from third floor, died on the spot, suicide

चंडीगढ़ः लकवे से परेशान महिला तीसरी मंजिल से कूदी और 5 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Mon, 08 Jul 2019 10:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
paralyzed lady jumped from third floor, died on the spot, suicide
फाइल फोटो
चंडीगढ़ की मलोया कालोनी में लकवा से ग्रसित एक 55 वर्षीय महिला ने बीमारी से तंग होकर रविवार दोपहर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। पीसीआर ने महिला को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान मलोया कालोनी निवासी शोभा (55) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक महिला शोभा को लकवा मार गया था, इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोभा मलोया कलोनी स्थित मकान नंबर 5805 में परिवार समेत रहती थी। उसके पांच बच्चे हैं। महिला का पति मजदूरी करता है। दोपहर को खाना खाने के बाद शोभा घर की बालकनी में थी। इस दौरान वह तीसरे मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed