फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   union budget 2019, senior citizen of chandigarh reactions

बजट 2019: चंडीगढ़ के सीनियर सिटीजन हुए निराश, बोले- न टैक्स का स्लैब बढ़ाया, न हेल्थ पर काम

Sat, 06 Jul 2019 10:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
union budget 2019, senior citizen of chandigarh reactions
फाइल फोटो
केंद्रीय बजट पेश होने के बाद चंडीगढ़ के सीनियर सिटीजन का दर्द भी झलका। सीनियर सिटीजन का कहना है कि उनके लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया। इनकम टैक्स के स्लैब में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। हेल्थ पर भी काई काम नहीं किया। बजट से सीनियर सिटीजन निराश हैं। चाहे वे पेंशनर हैं या नॉन पेंशनर।
विज्ञापन


बजट ने निराश किया
निराशाजनक बजट है। इनकम टैक्स में कोई रिबेट नहीं मिला। सरकार से उम्मीद थी कि सीनियर सिटीजन के लिए कोई हेल्थ स्कीम आएगी, लेकिन नहीं हुआ। सरकार को सीनियर सिटीजन पर ध्यान देना चाहिए था।
विज्ञापन

- वीएन शर्मा

डीजल-पेट्रोल के कीमत बढ़ाकर परेशानी में डाला
इस बजट से कोई लाभ नहीं हुआ। हम सीनियर सिटीजन रिटायर्ड इंपलाइज हैं। एक तो सीनियर सिटीजन के लिए कोई लाभ नहीं मिला और दूसरे डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर और परेशानी में सरकार डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएल शर्मा

उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेरा
बजट केवल दिखावा है। आम शहरी के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। सीनियर सिटीजन को उम्मीदों पर पानी फिर गया। बजट एलोकेशन भी नहीं नजर आया। सीनियर सिटीजन के लिए कुछ भी नहीं है। सीनियर सिटीजन पेंशनर हैं या नहीं है। उन्हें किसी प्रकार का भी लाभ सरकार ने बजट में नहीं दिया है।
- एसके खोसला

आशा के अनुरूप नहीं रहा बजट
एफसीआई पंजाब से रिटायर्ड हूं। केंद्रीय बजट से बहुत आशा और उम्मीद थी कि एफसीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन और अन्य लाभ मिलेगा, लेकिन निराशा हाथ लगी।

- एसके खेड़ा

उम्मीद थी सुनी जाएगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ
बजट में सरकार ने कुछ भी नहीं दिया। सीनियर सिटीजन को बहुत आस थी। सैर करते हुए या कहीं पर यही चर्चा थी कि बड़ी बहुमत की सरकार है। सीनियर सिटीजन को जरूर सुनी जाएगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बहुत अफसोस हो रहा है।
- कली राम सिंगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed