फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेअंत सिंह मेमोरियल को इंटरनेशनल सेंटर के रूप में विकसित करने की कवायद

बेअंत सिंह मेमोरियल को इंटरनेशनल सेंटर के रूप में विकसित करने की कवायद

Wed, 03 Jul 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
बेअंत सिंह मेमोरियल को इंटरनेशनल सेंटर के रूप में विकसित करने की कवायद
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक आठ साल बाद बुधवार को होने जा रही है। इसमें मेमोरियल को अत्याधुनिक बनाने के साथ इसे इंटरनेशनल सेंटर के रूप में विकसित करने के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में सोसाइटी के चेयरमैन पंजाब के गर्वनर और यूटी प्रशासक बीपी सिंह बदनौर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की याद को जीवंत रखने के लिए पंजाब सरकार और यूटी प्रशासन ने मिलकर एक मेमोरियल पर काम शुरू किया था। 19 साल से इस प्रक्रिया को जो रफ्तार मिलनी चाहिए थी, वह अब तक मिल नहीं पाई है। यही वजह है कि अब यूटी प्रशासन ने पंजाब सरकार के साथ मिलकर इसे अत्याधुनिक तरीके से विकसित करने करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर यूटी प्रशासन अब तक 12 करोड़ रुपये और पंजाब सरकार 8 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती दौर में जब यह प्रोजेक्ट बना था, उस समय यूटी प्रशासन को दो करोड़ और पंजाब सरकार को 10 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रक्षा गया था लेकिन पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते इस प्रोजेक्ट को रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बेअंत सिंह मेमोरियल सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की आखिरी बैठक वर्ष 2011 में हुई थी। अब बुधवार को शाम चार बजे होने वाली मीटिंग में पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक, पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब और यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के परिवार के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मीटिंग में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है सेक्टर-42 का मेमोरियल सेंटर
इस संदर्भ में यूटी प्रशासन के एक बड़े अफसर ने बताया कि लगभग 12 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 3 एकड़ पर बेअंत सिंह स्मारक शामिल है। इसे हम इंटरनेशनल सेंटर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। वर्तमान में यहां एक स्मारक के अलावा एक वातानुकूलित पुस्तकालय, प्रदर्शनी हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, और एक ओपन-एयर थियेटर चालू किया गया है। कन्वेंशन सेंटर में लगभग 1200 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल और 150-200 क्षमता का एक छोटा सम्मेलन हॉल होगा। 125 कमरों के आवास की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed