फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोडरेज के तीन आरोपियों को पुलिस ने घर में घुसकर पकड़ा, एक अभी भी फरार

रोडरेज के तीन आरोपियों को पुलिस ने घर में घुसकर पकड़ा, एक अभी भी फरार

Wed, 03 Jul 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोडरेज के तीन आरोपियों को पुलिस ने घर में घुसकर पकड़ा, एक अभी भी फरार
जीरकपुर। ढकोली और डेराबस्सी को जोड़ने वाली ओल्ड कालका रोड पर रविवार को दो कारों में रोडरेज को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्रापर्टी कारोबारी कुलदीप सिंह (43) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में तीन को घर में घुसकर गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, परविंदर सिंह निवासी सनौली के रूप में हुई है। आरोपियों में परविंदर सिंह सनौली गांव के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह का बेटा है। पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार बाद दोपहर डेराबस्सी की अदालत पेश किया। वहां से आरोपियों को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गुरविंदर, सुखविंदर और परविंदर रविवार को ट्रैक्टर का सामान खरीदने राजपुरा गए थे, जहां उन्होंने सामान खरीदने के दौरान शराब पी। बाद में ये सभी दोपहर करीब 12 बजे गांव वापस लौट आए और फिर पिंटू को अपने साथ कार में बैठाकर पंचकूला-ढकोली सीमा के पास पहुंचे। यहां स्थित ठेके से एक और शराब की बोतल ली, उसे भी चारों नौजवान मिलकर पी गए। काफी देर बाद नौजवान अहाते से बाहर शराब के नशे में धुत निकले और अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर घर की तरफ निकल पड़े। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे फोर्ड फिगो कार को स्कोडा कार ने ओवरटेक किया तो शराब के नशे में धुत नौजवानों को यह बात रास नहीं आई। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने अपनी कार की स्पीड बढ़ाकर स्कोडा कार का पीछा किया। गांव सनौली की तरफ मुड़ने वाली सड़क से पहले अपनी कार को स्कोडा कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया। फोर्ड फिगो से उतरे नौजवानों ने स्कोडा में बैठे कुलदीप सिंह के साथ गाली गलौज की और देखते ही देखते नौजवानों ने कुलदीप को लात, घूंसों के साथ पीटना शुरू कर दिया। आरोपी कुलदीप को तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। अपनी भड़ास निकालने के बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार होते हुए सीधा अपने-अपने घरों में जा छिपे, ताकि किसी को घटना का पता न चल पाए।
विज्ञापन

कोट
‘शराब दे नशे च मुंडेयां ने दित्ता वारदात नूं अंजाम’
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि फोर्ड फिगो कार आरोपी गुरविंदर सिंह सनौली के नाम पर रजिस्टर्ड है। अपनी जांच की सूई को गांव सनौली की तरफ घुमाया और सबसे पहले गुरविंदर के घर जाकर छापेमारी की। वहीं, गुरविंदर के पकड़ में आते ही मामले से पर्दा उठ गया और अन्य आरोपियों को उनके घरों में पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं और रविवार को ‘शराब दे नशे च मुंडेयां ने वारदात नूं अंजाम दे दित्ता’
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतनाम सिंह, एएसआई, जीरकपुर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed