{"_id":"5d1bc2a08ebc3e3c8558ee73","slug":"15621003615-pkl-office-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोकेशनल टीचर्स को सीएम आवास का घेराव करने से रोका, पानी की बौछारें की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोकेशनल टीचर्स को सीएम आवास का घेराव करने से रोका, पानी की बौछारें की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की मंगलवार को भी शिक्षा विभाग से मीटिंग नहीं हो सकी। इससे रोष में आए सभी टीचर फिर से सीएम आवास का घेराव करने की तैयारी में जुटे। लेकिन चंडीगढ़ और पंचकूला के पुलिसकर्मियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ को जाने वाले हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर उन्हें घेर लिया। अपनी मांगों को लेकर वोकेशनल टीचरों ने लाइट प्वाइंट पर जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन बढ़ने और टीचरों को बैरिकेडिंग से दूर हटाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन से उन पर पानी की बौछारें की। बावजूद इसके टीचर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर डटे रहे। पानी का तेज प्रेशर पड़ने से चार टीचर चोटिल हुए। इनमें एक महिला टीचर के हाथ में अधिक चोट लगनी बताई गई। घायलों का सिविल अस्पताल-6 में उपचार कराया गया।
टीचरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ से हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट को होते हुए पंचकूला को आने वाली सड़क को भी बंदर रखा गया। इससे चंडीगढ़ और पंचकूला से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर किसी को कई किलोमीटर घूमकर चंडीगढ़ और पंचकूला आना जाना पड़ा। मौके पर चंडीगढ़ और पंचकूला के कई इंस्पेक्टर व डीएसपी मौजूद रहे। दरअसल, वोकेशनल टीचर अपनी मांगों को लेकर बीस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सीएम के पीएस राजेश खुल्लर ने टीचरों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार की सुबह 11 बजे मीटिंग का समय दिया था। लेकिन मंगलवार को भी मीटिंग नहीं होने से टीचर रोष में आए। प्रदर्शन बढ़ने पर टीचरों के एक डेलिगेशन को प्रधान सचिव राजेश भुल्लर से मीटिंग को ले जाया गया। डेलिगेशन में राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर, राज्य उप-प्रधान संदीप चौहान, राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों, सलाहकर गौरव राणा शामिल थे।
अब 4 जुलाई को हल का आश्वासन
वोकेशनल टीचर्स से मीटिंग कर मंगलवार को उन्हें दोबारा चार जुलाई को मीटिंग का आश्वासन दिया गया है। 4 जुलाई को टीचरों की एसीएस फाइनेंस टीवीएसएन के नेतृत्व में मीटिंग होगी। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और वोकेशनल टीचर्स का डेलिगेशन शामिल रहेगा। वोकेशनल टीचर्स ने उनकी मांगे पूरी होने की उम्मीद जताई है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि 4 जुलाई को मांगे मान लिए जाने की उम्मीद जताई गई। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि चार तारीख को मांगे नहीं मानी गई तो पांच जुलाई को वोकेशनल टीचर हजारों की संख्या में व्यापक प्रदर्शन करेंगे। वोकेशनल टीचर्स का रोष प्रदर्शन मंगलवार की शाम करीब चार बजे तक जारी रहा, जो मीटिंग का समय मिलने के बाद खत्म हुआ।