फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेरिटेज फर्नीचर मामले में कई की गर्दनें फंसी

हेरिटेज फर्नीचर मामले में कई की गर्दनें फंसी

Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज फर्नीचर मामले में कई की गर्दनें फंसी
चंडीगढ़। पीयू से हेरिटेज फर्नीचर बाहर ले जाने के मामले में पीयू प्रशासन ने क्रॉस जांच शुरू करवा दी है। इसमें कई की गर्दनें नपती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वार्डन की भूमिका पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि यह जांच रिपोर्ट के बाद ही फाइनल होगा।
विज्ञापन

पीयू के हॉस्टल नंबर- 5 से 28 मई को एक टेबल बिना गेट पास के बाहर ले जाई जा रही थी। टेबल जैसे ही गेट पर पहुंची तो सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया। उन्होंने वाहन चालक से अभिलेख मांगे तो वह नहीं दे पाए। सुरक्षा गार्डों ने इसकी सूचना पीयू प्रशासन को दी तो पता लगा कि वह हेरिटेज टेबल थी। जिसकी कीमत दो करोड़ से अधिक आंकी गई। मामले की जांच शुरू हो गई। इस बीच एक कर्मचारी का तबादला करके खानापूरी कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन इस जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने इसकी क्रॉस जांच शुरू करवा दी। बताया जाता है कि प्रथम दृष्टया जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इसमें कई जिम्मेदार लोगों की गर्दनें फंस रही हैं। चल रही जांच दो से चार दिन में पूरी हो जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वीसी प्रो. राजकुमार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed