{"_id":"5d17b42b8ebc3e3ccc2e4e9a","slug":"15618345187-panchkula-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल अस्पताल के दो कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल अस्पताल के दो कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में दो कर्मचारियों ने एक मरीज पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद जब कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया तो कर्मचारी धरने पर बैठे गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अस्पताल प्रबंधन ने केस की जांच कराने को कहा तब जाकर कर्मचारी शांत हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोपहर 12 बजे आर्थो डिपार्टमेंट की ओपीडी की लाइन में एक महिला मरीज लाइन के बाहर लगी हुई थी। इसी बीच फोर्थ क्लास कर्मचारी महिला भूपिंदर और फोर्थ क्लास कर्मचारी श्रवण कुमार ने उसे लाइन में खड़ा होने केे कहा। मरीज वंदना से इस बात को लेकर बहस होने लगी। इस बीच वंदना और भूपिंदर के बीच हाथापाई हो गई। इस पर अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने सेक्टर-7 चौकी जाकर वंदना पर केस दर्ज करने को कहा। लेकिन पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज करने से पहले जांच की बात कही गई। इससे नाराज अस्पताल में तैनात फोर्थ क्लास कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने लगे। इसे लेकर अस्पताल के पीएमओ गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने कर्मचारियों को समझाया कि वह अपने काम पर जाएं। मामले की जांच के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रेसिडेंट रामा देवी, वाइस प्रेसिडेंट मंदीप सिंह, सेक्रेटरी सतीश कुमार ने मांग की है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मांगी सीसीटीवी फुटेज
सेक्टर -7 चौकी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से अस्पताल प्रबंधन से वीडियो फुटेज मांगी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।