{"_id":"5d17b4218ebc3e3c9053156f","slug":"15618345088-panchkula-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो पंचकूला की सड़क पर ही दौड़ेगी निगम की शेयरिंग बाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो पंचकूला की सड़क पर ही दौड़ेगी निगम की शेयरिंग बाई साइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में चंडीगढ़ की तर्ज पर शेयरिंग बाई साइकिल दौड़ाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो यह प्रोजेक्ट जुलाई माह के अंत तक धरातल पर उतर आएगा। हालांकि अभी यह प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार के पास पेंडिंग है और जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर नगर निगम ने शहर में 15 जगह बाई साइकिल के लिए स्टैंड बनाने का कार्य शुरू करवा दिया है। प्रोजेक्ट की शुरुआत 200 बाई साइकिल से होगी। लेकिन ये बाई साइकिलें ट्रैक पर न दौड़कर सड़क पर ही चलेंगी। इसके पीछे का मुख्य कारण सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक बनाने के लिए पर्याप्त जगह का न होना है। वहीं, बाई साइकिल के लिए स्टैंड का निर्माण शहर की मुख्य सड़कों के किनारे किया जा रहा है। जिन पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। वैसे तो देश के कई शहरों में पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम चल रहा है। लेकिन पंचकूला हरियाणा का पहला शहर होगा जहां यह योजना शुरू होगी।
स्मार्ट सिटी बनाने की तरफ बढ़ रहे कदम
निगम अधिकारियों की मानें तो पब्लिक बाई साइकिल शेयरिंग योजना के तहत पहले चरण में शहर में 15 साइकिल स्टैंड बनाकर 200 साइकिलों द्वारा शुरुआत की जाएगी। यह कदम पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किया जा रहा है। शेयरिंग बाई साइकिल की जिसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी जाएगी। इस योजना के शुरू होने से जनता समय पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएगी। वहीं, इस योजना के शुरू होने से लोगों को बस, रिक्शा और ऑटो का इंतजार नही करना पड़ेगा। पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल को शहर की सड़कों को नया स्वरूप देने के लिए काम आवंटित किया है। सड़कों की डिजाइन बदलने का काम जनवरी में शुरू होगा। सड़कों को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि तेजी से आने वाले वाहन राउंड अबाउट से न टकराएं।
शेयरिंग बाई साइकिल में ये होंगी खूबियां
- जंग रहित धातु से बनी है साइकिल
- डॉक में लगे हैं ऑटोमेटिक लॉक मैकेनिज्म
- आरएफआइडी और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम
- पंचर फ्रूफ होंगे टायर, साइकिल में लगा है लाउड बेल
- गंदगी से बचाव के लिए लेग कवर होगा
पब्लिक के लिए निगम की यह विशेष पहल: राजेश जोगपाल
नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि पब्लिक साइकिल शेयरिंग योजना के तहत पहले चरण में शहर में 15 साइकिल स्टैंड बनाकर 200 साइकिल से शुरुआत की जाएगी। आम लोगों की सुविधा के लिए निगम की यह विशेष पहल है। उम्मीद है कि लोग इसका पूरा फायदा उठाएंगे। लोगों से यह अपेक्षा भी रहेगी कि वह महंगी साइकिल को नुकसान नही पहुंचाएंगे। इस योजना में प्रतिदिन सब्सक्रिप्शन, मासिक सब्सक्रिप्शन, वार्षिक सब्सक्रिप्शन रेट निर्धारित रहेंगे। इसके बाद पहले 30 मिनट तक निशुल्क और उसके बाद शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। कोई भी 14 घंटे तक से ज्यादा नहीं रख सकेगा। साइकिल पर सवारी करने वाले लोगों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। साइकिल में फ्रंट और रियर लाइट की व्यवस्था होगी। वयस्क और बच्चों के लिए सीट एडजस्टमेंट की व्यवस्था होगी।