{"_id":"5d152b3a8ebc3e3cf86002ef","slug":"15616683901726-panchkula-news130","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने की कोशिश, नगर निगम ने ली सेक्टर-26 मंडी की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने की कोशिश, नगर निगम ने ली सेक्टर-26 मंडी की जिम्मेदारी
Fri, 28 Jun 2019 12:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने के लिए नगर निगम ने कोशिशें तेज कर दी हैं। पिछली बार सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में गंदगी के कारण चंडीगढ़ के नंबर कट गए थे। नगर निगम में वीरवार को फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक हुई। इसमें कमिश्नर केके यादव ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ को नंबर वन बनाने के लिए ऐसे स्थानों को अपने अंडर में लेंगे, जहां पिछली बार नंबर कट गए थे। ऐसे में अब सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
इसके अलावा वहां इन्फोर्समेंट की व्यवस्था भी अब निगम ही देखेगा ताकि अवैध लोग वहां न बैठें।बैठक में मेयर राजेश कालिया और नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों व पार्षदों के साथ चर्चा की। बैठक में सबसे पहले कमिश्नर ने सेक्टर 26 की मंडी की सफाई व्यवस्था निगम के अंडर करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके लिए आवश्यक कर्मचारियों की पूर्ति भी निगम ही करेगा। वहां के संगठन से भी निगम तालमेल बनाकर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास करेगा।
इसके अलावा मनीमाजरा के पॉकेट नंबर दो व तीन स्थित शेल्टर होम और रैन बसेरे को साधना सोसायटी को लीज पर देने के लिए एफएंडसीसी के सदस्य शक्ति प्रकाश देवशाली को निरीक्षण करने को कहा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसमें सोसायटी मानसिक रूप से बीमार बच्चों के लिए स्कूल चलाएगी। वहीं, शहर के बड़े पार्कों को भी निजी हाथों में देने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। पांच एकड़ के के पार्कों को तीन से पांच साल और पांच एकड़ से कम पार्कों को दो से तीन साल के लिए लीज पर दिया जाएगा, जिससे कि उनकी और बेहतर तरीके से देखरेख हो सके।
विज्ञापन
हॉट मिक्स मूवेबल प्लांट को मिली हरी झंडी
सड़कों की बेहतर मरम्मत और बेहतर मैटेरियल के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक वेस्ट से सड़कों के लिए कोलतार मिक्स तैयार करने वाले प्लांट को हरी झंडी मिल गई। इस प्लांट का निर्माण 28.36 लाख से किया जाएगा। इससे अब निगम को सड़क के लिए मैटेरियल खरीदना नहीं पड़ेगा और उसकी क्वालिटी को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी।

337.25 प्रति स्क्वाश फुट के हिसाब से मिलेंगे बूथ
बैठक में तय हुआ कि सेक्टर 17, 22 व वी 3 रोड पर बने अंडर पास के बूथों का मासिक किराया साइज के अनुसार 337.25 प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से लिए जाएं। इसके अलावा सेक्टर 16 स्थित शांतिकुंज की कैंटीन के लिए 30 हजार रुपये रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा जो बोली लगेगी उसके हिसाब से चार्ज होगा।
सेक्टर-25 के श्मशान घाट में लगेंगे टीनशेड
सभी लोगों की सहमति के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में श्मशान घाट की व्यवस्था देखने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सही लगने पर उन्हें श्मशान घाट की व्यवस्थाएं सौंपी जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर-25 के श्मशान घाट में लोगों की शिकायतों के बाद टीनशेड लगाने की अनुमति भी दी गई।
छोटे पार्कों के रखरखाव के लिए बनाएं प्रस्ताव : मेयर
बैठक में मेयर राजेश कालिया व पार्षदों ने कहा कि शहर के छोटे पार्क जो सेक्टरों व गलियों में बने हैं। रखरखाव के अभाव में बेकार हो रहे हैं। लोग कुत्तों को वहां टहला रहे हैं। उनकी मेंटेनेंस के लिए इंजीनियरों को एक प्रस्ताव तैयार करना चाहिए, जिससे कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाया जा सके। कमिश्नर ने तत्काल चीफ इंजीनियर को इसके लिए प्रस्ताव बनाने को कहा।