फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   300 ग्राम चरस के साथ एक अरेस्ट

300 ग्राम चरस के साथ एक अरेस्ट

Thu, 27 Jun 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
300 ग्राम चरस के साथ एक अरेस्ट
पंचकूला। माता मनसा देवी मार्केट के समीप गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को एक व्यक्ति को तीन सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी मनीमाजरा पीपली वाला टाउन के रूप में हुई है। एमडीसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करना था। जानकारी के अनुसार, एएसआई समेत दो हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मी गश्त पर थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एमडीसी मार्केट की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिसकर्मियों ने शक होने पर आरोपी को करीब 25 कदम की दूरी पर काबू कर लिया। आरोपी ने अपने दाहिने हाथ में लिए पॉलिथीन को फेंकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर काले रंग के पॉलिथीन की जांच की तो उसमें से चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed