{"_id":"5d13d3208ebc3e3c734beaa7","slug":"15615803014-panchkula-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को दी बड़ी राहत, कन्वेंस डीड जमा कराने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को दी बड़ी राहत, कन्वेंस डीड जमा कराने का मामला
Thu, 27 Jun 2019 12:01 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
सीएचबी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने कन्वेंस डीड एक्जीक्यूट कराने के लिए दी गई वन टाइम रिलैक्सेशन की डेडलाइन को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। हाउसिंग सोसाइटीज के निवासी अब 31 दिसंबर तक कन्वेंस डीड एक्जीक्यूट करवा सकेंगे। अभी तक प्रशासन की ओर से कन्वेंस डीड एक्जीक्यूट कराने की अंतिम तिथि 30 जून थी। वहीं, पुराने अलॉटियों को अलॉटमेंट के समय के रेट डीड देनी होगी, जबकि बाद के अलॉटियों को प्रशासन की ओर से तय नए रेट्स चुकाने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि पहले सोसाइटीज फ्लैट्स की ट्रांसफर करने की प्रक्रिया होती थी, लेकिन बाद में प्रशासन ने इसकी कन्वेंस डीड एक्जीक्यूट कराने की भी परमिशन दे दी थी। इसके तहत जितनी बार भी प्रॉपर्टी सेल होगी, उसकी कन्वेंस डीड करवानी अनिवार्य है। प्रशासन ने जो पहले डेडलाइन तय की थी, वह अब खत्म होने वाली थी। इसके अंदर उन लोगों का समय दिया गया गया था, जो कन्वेंस डीड नहीं करवा पाए थे। यही कारण है कि अब इसे बढ़ाकर अब 31 दिसंबर तक किया गया है।
सांसद खेर ने प्रशासक को दिया धन्यवाद
यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को वन टाइम रिलैक्सेशन को छह महीने एक्सटेंड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों ने डेडलाइन में एक्सटेंशन की मांग की थी। सांसद किरण खेर ने इस मांग को यूटी के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल के सामने उठाया और उनसे छह महीने की एक्सटेंशन देने का अनुरोध किया। खेर ने प्रशासक का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कन्वेंस डीड दोगुना करने पर जताई नाराजगी
इस संबंध में चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर काउंसिल के चेयरमैन एसएस भारद्वाज का कहना है कि कन्वेंस डीड को प्रशासन ने दोगुना करके लोगों के साथ छलावा किया है। हम इसका विरोध करते हैं। उनका कहना है कि डीड पहले 2.50 लाख प्रति यूनिट जमा होती थी, अब वह लगभग पांच लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही लीज होल्ड से फ्री होल्ड के लिए पहले 1700 रुपये लगता था, इसके लिए 97 हजार रुपये जमा कराने पड़ रहे हैं। भारद्वाज का कहना है कि इसे प्रशासन को वापस लेना चाहिए।
डेट बढ़ाने का किया स्वागत
सोसाइटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि कन्वेंस डीड की डेट बढ़ाने का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन अलॉटियों को फायदा होगा, जो अभी तक कन्वेंस डीड नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई अलॉटी विदेशों में भी चले गए थे, जिसके चलते उन्हें कन्वेंस डीड के लिए मौका दिया जाना जरूरी था। इसके अलावा भी ऐसे अलॉटी है, जो कई कारणों के चलते सेल, परचेज के बाद कन्वेंस डीड नहीं करवा पाए हैं।