{"_id":"5d0e8c378ebc3e470d4f0f04","slug":"15612344712-panchkula-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम का पेपर भी हार्ड आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी एंट्रेंस एग्जाम का पेपर भी हार्ड आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू ने एलएलबी थ्री ईयर कोर्स के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस एग्जाम में भी यूआईएलएस की तरह प्रश्न हार्ड आए। इसके लिए स्टूडेंट्स को दिमाग पर अधिक जोर डालना पड़ा। 276 स्टूडेंट्स गैर हाजिर रहे।
एग्जाम के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्टूडेंट्स सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस परीक्षा केलिए 2661 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, इसमें से 2385 स्टूडेंट्स शामिल हुए। परीक्षा की गोपनीयता के लिए डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने हर केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं मिली। परीक्षा छूटने के बाद सेक्टर- 26 निवासी स्टूडेंट्स हेमंत शर्मा, मनीमाजरा निवासी छात्र राकेश, विकास सिंह आदि ने बताया कि पेपर के कुछ प्रश्न ठीक थे जो तुरंत हल कर दिए, लेकिन कुछ हार्ड थे, जिनके लिए अधिक दिमाग पर जोर डालना पड़ा। मालूम हो कि पीयू ने 16 जून को यूआईएलएस में एडमिशन लेने के लिए पेपर आयोजित किया था। यह पेपर फाइव ईयर लॉ का था। पेपर काफी हार्ड आया था। इस बात को बाद में विभाग के कई शिक्षकों ने स्वीकार भी किया था।